Header Ads

ads header

Breaking News

बस्ती के बच्चों को सुविधाओं से जोड़ने साकार हुआ 'सेतु'


Live News, भोपाल। मप्र राज्य बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य विभांशु जोशी ने रविवार को अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के 'सेतु' प्रोजेक्ट के तहत लीला परिसर में नए सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बस्ती में रहने वाले बच्चों के लिए स्वच्छ भारत विषय पर आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। 

सोसायटी की अध्यक्ष माही भजनी ने बताया कि इस नए सेंटर से कोलार क्षेत्र की ओम नगर एवं आसपास की बस्तियों के बच्चों और महिलाओं के समन्वित विकास पर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर जाहिद मीर, अमित खत्री, विपिन प्रताप सिंह मौजूद थे। उन्होंने भी बच्चों को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत पौधों से कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। 

सोसायटी के सचिव अनमोल बिहारिया और कोषाध्यक्ष मिली शर्मा ने बताया कि इस सेंटर के जरिये हमने झुग्गी-बस्ती में रहने वाले 40 जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई, कम्प्यूटर शिक्षा एवं कौशल विकास को अपने हाथ में लिया है। कार्यक्रम में सोसायटी की ओर से हर्ष और रुद्रांश ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण हमारा दायित्व है और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर हम प्रदूषण दूर कर सकते हैं। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन खुशी शर्मा ने किया। 

No comments