क्या मुख्यमंत्री को रिश्ते के मान का भान भी है : अर्चना जायसवाल*
BHOPAL , Live News.
मंदसौर में मासूम बच्ची के साथ घटी रैप की अमानवीय घटना की पीडिता का हाल जानने म.प्र. चुनाव प्रचार अभियान समिति , महिला प्रभार की प्रभारी श्रीमती अर्चना जयसवाल एवं पूर्व विधायक श्री तुलसी सिलावट आज इंदौर के एम.वाय. अस्पताल पहुंचे | श्रीमती जायसवाल ने इस अमानवीय घटना की घोर भर्त्सना करते हुए कहा की बच्ची की हालत बहुत ही नाज़ुक है, सरकार पहले से अमानवीय स्थिति से गुज़र चुकी बच्ची के साथ उसके स्वस्थ की असली हालत घुपाकर अपना अमानवीय चेहरा पुनः दिखा रही है, जो की हकीकत में उसका असली चेहरा है |
म.प्र. चुनाव प्रचार अभियान समिति , महिला प्रभार की प्रवक्ता श्रीमती करुणा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की श्रीमती जायसवाल ने जब पीड़ित बच्ची के उपचार से संतुष्ट ना होने पर स्वयं ज्यादा अच्छे इलाज के लिए ज्यादा बड़े अस्पताल ले जाने की इच्छा ज़ाहिर की तो अस्पताल प्रशासन ने साफ़ इनकार कर दिया | श्रीमती जायसवाल ने भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता द्वारा की गई असम्वेदान्हीनता की भी घोर भर्तसना की , उन्होंने कहा भाजपा विधायक की नज़रों में यह कौन सा उत्सव का समय था की पीड़ित बच्ची के माता – पिता सांसद महोदय के आने पर उनको धन्यवाद् देते, भाजपा के सांसद महोदय चाहे जिस समय घर से निकले यह उनका कर्तव्य है, अपना कर्तव्य सही प्रकार ना निभा पाने का दुःख होने के स्थान पर ये किस प्रकार की शाबासी चाह रहे हैं, भाजपा नेता नेतागण | विरोध स्वरुप श्रीमती जयसवाल एवं श्री सिलावट के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने रीगल चौराहे पर धरना दिया |
श्रीमती जायसवाल ने प्रदेश के मुखिया, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से सीधा सवाल किया है की, वे सदा स्वयं को प्रदेश की बच्चियों के मामा के रूप में प्रचारित करते हैं, अगर उन्हें इस मामा – भांजी के रिश्ते के मान का ज़रा भी भान है तो अपराधी का मुकद्दमा फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवायें एवं उस समयावधि की घोषणा करें जितने में कोर्ट का फैसला आ जायेगा, साथ ही अपराधी की फांसी की सज़ा की मांग भी की है |


No comments