ग्रामोदय विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु सूची जारी, कुलपति गौतम ने दी बधाई
दीपक राय, भोपाल।
महात्मा गॉंधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित नियमित पाठयक्रमों में मैरिट के आधार पर प्रवेश हेतु पाठयक्रमवार सूची घोषित कर दी गयी है। कुलपति प्रो. नरेश चन्द्र गौतम ने प्रवेश हेतु पात्रता सूची में आने वाले अभ्यर्थियों को बधाई देतु हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रवेश समिति के अध्यक्ष डा. शशिकंात त्रिपाठी एवं सचिव डा. कुसुम कुमारी सिंह ने प्रवेश की पात्रता सूची भी प्रदर्शित करते हुये बताया कि पाठयक्रमवार रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु नये अभ्यर्थियों को अवसर मिल सकेगा। कुलसचिव डा. अजय कुमार ने बताया कि 23 जून 2018 को कृषि परास्नातक पाठयक्रमोुं में प्रवेश हेतु संपन्न लिखित परीक्षा के परिणाम यथाशीघ्र घोषित किये जायेंगे। विस्त्रत विवरण विश्वविद्यालय की बेबसाइट ूूूण्उहबहअबीपजतंाववजण्बवउ अथवा अध्यक्ष प्रवेश समिति 2018 छात्र कल्याण अधिष्ठाान से संपर्क किया जा सकता है।
No comments