Header Ads

ads header

Breaking News

डॉ. प्रमिला सिंह ने बढ़ाया ग्रामोदय का मान, फ्रांस ने किया आमंत्रित


दीपक राय, भोपाल।
महात्मा गॉंधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के ललित कला की विद्वान प्राध्यापिका डा. प्रमिला सिंह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेशो से स्थायी संबध निर्माण की विशिष्ट नीति के अन्र्तगत फ्रांस देश के पेरिस शहर में आयोजित मेटानोइया फोटो गैलरी में चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के लिये भारत की ओर से डा. प्रमिला सिंह आदि 5 विशेषज्ञ विद्वानों को आमंत्रित किया गया है। 

महात्मा गॉंधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में व्यवसायिक कला विभाग की विभागाध्यक्ष डा. प्रमिला सिंह को मिले इस विशेष अवसर को लेकर ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिवार ने बधाई दी है। डा. प्रमिला सिंह ने इस बडी उपलब्धि का श्रेय कुलपति प्रो. नरेश चन्द्र गौतम को देते हुये कहा कि कुलपति प्रो. गौतम से मिली उर्जा में मुझे इसके लिये प्रेरित किया। डा. प्रमिला सिंह भारत- फ्रांस  संबंधो के कार्यक्रम की कडी में 29 जून से 05 जुलाई 2018 तक पेरिस में रहकर अपनी कला का प्रदर्शन करेगी। 

दोनो देशों के संबंधों के कला एवं संस्कृति के माध्यम से बढाने का यह एक विशेष प्रयास है। डा. प्रमिला सिंह ने दूरभाष पर बताया कि वे पेरिस पहुॅंच चुकी है। 29 जून 2018 के गैलरी का उदघाटन होगा। डा सिंह अपने देश के दिल्ली, बम्बई,जयपुर,नोयडा,बंगलौर,गॉंधीग्राम,कर्नाटक,बनारस,गोरखपुर,इलाहाबाद, चित्रकूट आदि स्थानों में चित्रों की नयनाभिराम प्रदर्शनी लगा चुकी हैं। 


No comments