Header Ads

ads header

Breaking News

RTO में दलाली के विरोध में उतरी कलचुरी सेना



  • आरटीओ को सौंपा ज्ञापन
  • दलालों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस  अधीक्षक को भी सौंपा ज्ञापन
  • संजय तिवारी बोले, दलाली प्रथा पर लगेगा अंकुश, दलालों का कार्यालय में घूमना होगा प्रतिबंधित
  • आरोपी पर कार्यवाही नही होने की दशा में कलचुरी सेना करेगा आंदोलन

राजेश राय, भोपाल...
कलचुरी सेना परिवार (कलार समाज) द्वारा दिनांक 03/05/18 दिन गुरुवार को आरटीओ कार्यालय में कार्यरत श्री चतुर्भुज राय जी (सहायक ग्रेड-3 ) के साथ कुलदीप पाठक नामक दलाल के द्वारा की गई मारपीट और सरकारी कर्मचारी के साथ अभ्रद व्यवहार को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजय तिवारी जी एवं पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) राहुल कुमार लोढ़ा जी को ज्ञापन सौपा। कलचुरी सेना परिवार के अध्यक्ष कौशल राय ने ज्ञापन के माध्यम से आरोपी दलाल पर कड़ी कार्यवाही कर उसे जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। कलचुरी सेना जिलाध्यक्ष संजय चौकसे ने आरटीओ कार्यालय के बाहर पुलिस चौकी की व्यवस्था कर  सीसीटीवी और आरटीओ कार्यालय में दलालों की रोक की मांग भी की। वहीं आरटीओ संजय तिवारी ने कलचुरी सेना को आश्वासन दिया की जल्द ही दलालों के घूमने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए जायेंगे साथ ही एकल खिडकी के माध्यम से लोगों के काम शुरु होंगे ताकि आरटीओ कार्यालय में आने वाले लोगों को दलालों का सहारा नही लेना पड़े। आरटीओ कार्यालय में हुई घटना से कलचुरी समाज में भारी अक्रोश है। समाज के सभी संगठनों सहित वरिष्ठ समाजसेवियों ने शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना निंदा की है। अगर जल्दी ही आरोपी की गिरफ्तारी कर कठोर कार्यवाही नही की तो कलचुरी सेना परिवार आंदोलन करने पर विवश होगा । इस अवसर पर कलचुरी सेना के अध्यक्ष श्री कौशल राय, आई डी राय, संजय चौकसे, राजेश राय, एस के राय, वैभव वर्मा, रूप सिंह राय, प्रमोद राय, लखन राय, अभिषेक राय, जीतू राय, अंकित मालवीय, गोलू राय, अशोक राय, आर बी जायसवाल, धानेन्द्र धुवारे, आदि सहित बडी संख्या में कलार समाज के बंधु उपस्थित थे।



No comments