नगमा को 8 गोल्ड, बुशरा ने पाया 1 मैडल, अर्चना को पीएचडी
- डीपी चतुर्वेदी की छात्राओं ने किया नाम
- अर्चना चतुर्वेदी ने को मिली पीएचडी की उपाधि
भोपाल, लाइव न्यूज। डी पी चतुर्वेदी महाविद्यालय की एमएससी (गणित) की छात्रा नगमा आगनेय ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के 30 वे दीक्षांत समारोह में जबलपुर में सबसे अधिक 8 गोल्ड मैडल प्राप्त कर डीपी चतुर्वेदी कॉलेज और सिवनी जिले को गौरवान्वित किया है। महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों सम्मानित छात्रा से महामहिम ने कई प्रश्न भी किए। इस अवसर पर महाविद्यालय की एमएससी (रसायन) की छात्रा बुशरा नाज को भी 1 गोल्ड मैडल मिला। पिछले वर्ष भी दीक्षांत सामारोह में डीपी चतुर्वेदी कॉलेज को 10 गोल्ड मैडल प्राप्त हुए थे, जिसमें यज्ञेश जी को 7 रीनल जैन एवं ग्रीष्मा पटले को 1 गोल्ड मैडल प्राप्त हुए थे। छात्रों के इस प्रदर्शन पर संस्था के संरक्षक डीपी चतुर्वेदी चेयरमैन डॉ केके चतुर्वेदी , प्राचार्य डॉ अमिता चतुर्वेदी विधी विभाग प्रमुख डॉ राम कुमार चतुर्वेदी सहित गणित विभागाध्यक्ष रश्मि पाठक, यज्ञेश आगनेय, भुवन पंचेशवर, बबिता चौधरी सहित सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
अर्चना अब बनीं डॉ. अर्चना
इस अवसर पर विधि विभाग प्रमुख राम कुमार चतुर्वेदी एवं सपाक्स के जिला अध्यक्ष प्रदयुमन चतुर्वेदी की पत्नी अर्चना चतुर्वेदी को रसायन शास्त्र में पीएचडी की उपाधी प्रदान की गई।
क्या बोले कुलपति
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति कपिल देव मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय का दीक्षांत सामारोह धूमधाम से मनाया गया और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मैडल, डिग्री से सम्मानित किया गया।





No comments