दिनेश राय मुनमुन की क्या मजबूरी थी जो BJP पार्टी में शामिल हो गए
-आज अमित शाह की उपस्थिति में विधिवत बीजेपी की लेंगे सदस्यता
-कांग्रेस के करीबी माने जाते थे मुनमुन
-कमलनाथ के भी करीबी थे मुनमुन
दीपक राय, भोपाल की रिपोर्ट....
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से निर्दलीय विधायक दिनेश राय मुनमुन भाजपा में शामिल हो गए।गुरुवार देर रात दिनेश राय प्रदेश भाजपा के भोपाल स्थित कार्यालय पहुंचे और वहां पर भाजपा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन की हालांकि दिनेश राय की विधिवत भाजपा में जॉइनिंग शुक्रवार सुबह होगी शुक्रवार को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भोपाल आ रहे हैं इसी यात्रा के दौरान दिनेश राय मुनमुन औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे भाजपा के सूत्रों ने बताया कि दिनेश राय मुनमुन बहुतदिनों से दिनों से भाजपा ज्वाइन करने की कोशिश में थे इसके पहले खबर आई थी कि वह कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं लेकिन अब भाजपा में आने की खबर के बीच कांग्रेस के कई नेता सकते में हैं गौरतलब है कि दिनेश राय मुनमुन महाकौशल क्षेत्र जबलपुर के सिवनी जिले के लखनादौन तहसील के निवासी हैं लखनादौन आरक्षित आरक्षित सीट होने की वजह से अपने गृह ग्राम लखनादौन से 70 किलोमीटर दूर सिवनी जिला मुख्यालय से विधायक हैं दिनेश राय मुनमुन 2014 के विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल कर सिवनी की जनता का दिल जीता था दिनेश राय मुनमुन 2009 के विधानसभा चुनाव में भी शिवनी से निर्दलीय उम्मीदवार थे लेकिन चुनाव हार गए थे.।
कांग्रेस में आने की थी उम्मीद
दिनेश राय मुनमुन दिनेश राय मुनमुन कि नज़दीकियां कांग्रेस से साथ भी रही हैं। पहले खबर थी कि दिनेश राय को कांग्रेस सिवनी जिले से अपना प्रत्याशी घोषित करेगी कमलनाथ के मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद ग्रहण करते हैं इस खबर ने जोर पकड़ा था कि मुनमुन राय कांग्रेस में जल्द ही शामिल होंगे क्योंकि निलेश राय कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं लेकिन गुरुवार रात हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद राजनीतिक बाजी अचानक पलट गई और मुनमुन ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी।
संजय पाठक ने कराया बीजेपी में शामिल
मध्य प्रदेश के सबसे अमीर मंत्री संजय पाठक ने मुनमुन राय को भाजपा में शामिल कराया है बताया जाता है कि संजय पाठक और मुनमुन राय अपने बचपन के दोस्त रहे हैं दोनों नहीं साथ में शिक्षा ग्रहण की है पिछली बार जब संजय पाठक से मुनमुन राय की मुलाकात हुई तो बीजेपी में शामिल होने की खबरें भी आई थी लेकिन मुनमुन बीजेपी में शामिल नहीं हो पाए इसी के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि मुनमुन BJP में कभी भी शामिल हो सकते हैं सूत्रों का कहना है कि संजय पाठक ने ही मुनमुन राय को बीजेपी में शामिल होने की सलाह दी जिसे मुनमुन राय ने मान लिया।
संजय पाठक पहले ही दे चुके कांग्रेस को झटका
कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे संजय पाठक कुछ साल पहले ही कांग्रेस को तगड़ा झटका देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं संजय पाठक को मध्य प्रदेश का सबसे अमीर विधायक होने का तमगा भी हासिल है संजय पाठक का कारोबार कटनी से लेकर विदेशों तक फैला हुआ है।





No comments