मिशन MP : अमित शाह बोले, राहुल बाबा आप जीत की बात कहते हो, आपको कांग्रेस का अस्तित्व दूरबीन लेकर खोजना पड़ेगा
भोपाल.भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार दोपहर मिशन एमपी के तहत भोपाल पहुंचे। 2 घंटे के अल्प प्रवास पर भोपाल पहुंचे शाह ने दशहरा मैदान पर कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में जीत का मंत्र दिया, साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के मप्र में जीत के दावे पर कहा कि राहुल बाबा को कांग्रेस का अस्तित्व दूरबीन लेकर खोजना पड़ेगा, जीत को दूर की बात है। इसके पहले एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उनकी अगवानी की।
पीएम मोदी जैसा लीडर मिलना गर्व की बात
- बीजेपी सुप्रीमो शाह ने अपने संबाेधन की शुरुआत पीएम मोदी को याद करते हुए किया। उन्होंने कहा कि आज जो यहां पर हो रहा है उसकी आवाज पीएम मोदी तक जानी चाहिए, क्योंकि हर मंडल अध्यक्ष विजयश्री के लिए संकल्पित है। मप्र देश का दिल है, जहां भगवान महाकाल स्वयं विराजित हों, ऐसी धरा बीजेपी के लिए पूज्यनीय है। पीएम मोदी जैसा लीडर मिलना हमारे लिए गर्व की बात है।
राहुल बाबा के बयान पर हंसी आती है
- मप्र के नए अध्यक्ष कमलनाथ और राहुल बाबा बड़े विश्वास के साथ बोल रहे हैं कि इस बार मप्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। मुझे उनके बयान को सुनकर हंसी आती है। राहुल बाबा को कांग्रेस का अस्तित्व दूरबीन लेकर ढूंढना पड़ेगा। आज कांग्रेस के जो नेता हमें देख रहे हैं, मैं उन्हें इस मंच के माध्यम से बताना चाहता हूं कि आप में दम नहीं है कि बीजेपी को हरा सको।
मंच से शाह ने गिनाई पार्टी की उपलब्धि
- शाह ने बीजेपी की विजयश्री को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस जो बात कह रही है मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि लोकसभा चुनाव के बाद सबसे पहले महाराष्ट्र चुनाव हुआ, उसे बीजेपी ने जीता, फिर हरियाणा, जम्मू, असम, मणिपुर, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, गोवा, हिमाचल, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा में हम जीत चुके हैं और हमारे कार्यकर्ता अब मई में पटाखे तैयार रखें, कर्नाटक भी हम जीतने वाले हैं।
राहुल बाबा राजा-महाराजा को लेकर चुनाव में उतरे हैं
- शाह ने कहा कि राहुल बाबा को मैं बताना चाहता हूं कि मप्र तो बीजेपी संगठन का गढ़ है। यहां बीजेपी की पैठ अंगद के पैर की तरह है, जिसे उखड़ फेंकना अापके बस की बात नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि आप क्या जीत की बात करते हो बीजेपी गरीबों की बात करती है, और आप राजा-महाराजा की। अब की बार ये लड़ाई कॉर्पोरेट और किसानों के बीच की है। राहुल बाबा राजा-महराजा को लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं, हमें उसने डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेरा तो बूथ का कार्यकर्ता राजा-महाराजा को हराने की क्षमता रखता है।
कांग्रेस देशभर में विभाजन की राजनीति कर रही है
- शाह ने एंटी इनकंबेंसी को नकारते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कहा कि कांग्रेस को सत्ता भोगने की आदत है, इसलिए उसे एंटी इनकंबेंसी का डर सताता है। बीजेपी सत्ता में आते ही सेवा में जुट जाती है, इसलिए उसे ऐसा कोई डर नहीं रहता। कांग्रेस देशभर में विभाजन की राजनीति कर रही है, वह जातियों को बांटने का काम कर रही है।
कांग्रेस ने दुनियाभर में हिंदू संस्कृति को बदनाम किया
- शाह ने हिंदू टेरर का जिक्र करते हुए कांग्रेस को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक फर्जी केस के जरिए हिंदू टेरर नाम देकर हिंदू संस्कृति को दुनियाभर में बदनाम किया है। अब जब कोर्ट ने पूरे मामले को ही नकार दिया है तो कांग्रेस चुप क्यों हैं। राहुल गांधी ने 2014 के चुनाव में जिस कदर देशभर में घूम-घूमकर हिंदू टेरर रट रहे थे। अब तो उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे। हमें ही जन-जन तक उनके इस कारनामे को पहुंचाना होगा।
मप्र को शिवराज ने बीमारू राज्य से बाहर निकाला
- शाह ने सीएम शिवराज की तारीफ करते हुए कहा कि मप्र में शिवराज सरकार ने जो काम किया है, शायद ही किसी प्रदेश में हुआ हो। उन्होंने विकास को लेकर एक उदाहरण देते हुए कहा कि जब हम गुजरात से महाकाल दर्शन करने आते थे तो दाहोद तक तो नींद में होते थे, लेकिन जैसे ही मप्र में कदम रखते गड्ढे उठा देते थे। वो समय था कांग्रेस राज का। मप्र में आज सड़क का जाल है। विकास दर सबसे ज्यादा है।
शाह ने दिया जीत का मंत्र
- शाह ने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि संगठन में काम करते हुए जन-जन तक हमें जाना होगा। हमें बूथ ल लेवल पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वे खुद हर जिले में पहुंचेंगे और बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के बीच बैठेंगे। मप्र में हमारे एक करोड से ज्यादा कार्यकर्ता बने हैं। उसमें से 65 लाख कार्यकर्ताओं का हमारे पास पूरा डाटा है। यदि 65 लाख कार्यकर्ता पांच दिन भी चुनाव प्रचार करते हैं तो हमें जीत से कोई रोक नहीं सकता। इस बार चुनाव में विजय के लिए नहीं जाएं, जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए जाएं। विजय का अंतर इतना बड़ा हो कि विरोधियों की नींद उड़ जाए।
- जीत का मंत्र देते हुए उन्होंने अपने बचपन की एक बात मंच पर बताई। उन्होंने कहा कि बचपन में मेरे यहां गीता का पाठ हो रहा था। तीसरे दिन मैंने मां से कहा कि भगवान कृष्ण ने इतनी बड़ी गीता थोड़ी ना कही होगी। इस पर पंडित जी ने कहा कि हां बेटा तुम ठीक कह रहे हो, उन्होंने तो बस अर्जुन से इतना कहा होगा कि पूरे जीवन में मैंने तुम्हें जो धर्म की सीख दी है उसे स्मरण करो और धनुष उठाकर दुश्मनों का नाशकर दो। अाप भी उसी प्रकार से दुश्मनों पर टूट पड़ो, विजय अापकी होगी।
सीएम बोले, नरेंद्र मोदी भगवान का वरदान
- सीएम शिवराज ने कहा कि जिनके नेतृत्व में असम और त्रिपुरा जैसे राज्य बीजेपी ने फतह की, ऐसे अमित भाई का हम दोनों हाथ उठाकर स्वागत करते हैं। मैं विश्वास से कहता हूं कि अब कर्नाटक भी कांग्रेस हारने वाली है। हमारे प्रधानमंत्री देश ही नहीं दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। मोदी जी भगवान का वरदान हैं। गरीबों, विकास के लिए जितनी तड़प नरेंद्र मोदी जी में है, शायद किसी नेता में हो। बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस के बस की बात नहीं। 2003 में जब हम आए तक, गरीब मप्र, अंधकारमय मप्र, गड्डे वाला मप्र, पिछड़ा मप्र था, जो अब इस सब से बाहर निकल चुका है। आज प्रदेश एक खुलहाल प्रदेश है। आज प्रदेश में अन्न के भंडार भर गए हैं।
- शुक्रवार सुबह अमित शाह के आने के पहले प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चाैहान अपने कुर्सी वाले बयान पर फिर से सफाई दी। सीएम ने कहा कि मेरे मजाक से कुछ लोगों के मन में लड्डू फूट गए। सीएम ने कहा कि शाह अनहोनी को होनी करने वाले नेता हैं। 2018 और 19 चुनाव में हम रिकॉर्ड जीत हासिल करेंगे। शाह के स्वागत में राजधानी बीजेपी मय दिखाई दे रही है। दशहरा मैदान में बीजेपी नेताओं कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। यहां बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, उमाशंकर गुप्ता, आलोक संजर, रामेश्वर शर्मा, सुरेंद्र नाथ सिंह, आलोक शर्मा सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद हैं।
अागामी चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करेंगे- प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कांग्रेस राज में मध्यप्रदेश अंधकार में डूबा था। आज प्रदेश बदल चुका है। आने वाला समय फिर हमारा होेगा। 2018 और 2019 में बीजेपी रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी। जनता हमारे काम से पूरी तरह से संतुष्ट है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा बीजेपी कार्यकर्ता होने पर गर्व
- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमें बीजेपी के कार्यकर्ता होने पर गर्व है। राकेश जी हमारी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन में अनेक भूमिकाओं को सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। आगामी चुनाव को लेकर हर स्तर पर समीक्षा की जा रही है। हम सभी कार्यकर्ताओं एक होकर एक बार फिर बीजेपी को 2018 और 2019 चुनाव में फतह हासिल करना है। हमारे सीएम शिवराज जी ही हैं और आगे भी वही रहेंगे। सीएम शिवराज ने जो कार्य मप्र के लिए वह किसी और सरकार ने नहीं किया। हम कार्यकर्ताओं की ताकत ने ही 2008 में जीत हासिल की, 2013 फतह किया और अब 2018 भी जीतेंगे।
शिव सैनिकाें ने दिखाए काले झंडे
- अल्प प्रवास पर भोपाल पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को शिव सैनिकों ने चेतक ब्रिज के पास काले झंडे दिखाए। शिवसेना की जिला इकाई के कार्यकर्ता पूर्व सपा नेता नरेश अग्रवाल को बीजेपी में शामिल किए जाने से नाराज हैं। बता दें कि नरेश अग्रवाल ने हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर टिप्पणी की थी, जिसका विरोध शिव सैनिक कर रहे हैं।
ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई। शाह हैंगर से कार्यक्रम स्थल तक नरसिंहगढ़ तिराहा, वीआईपी रोड, रेतघाट, पॉलिटेक्निक, रोशनपुरा, लिंक रोड-1 से बोर्ड ऑफिस, ज्योति टॉकीज, कॅरियर कॉलेज होते हुए पहुंचे।
ट्रैफिक पुलिस का प्लान
- महात्मा गांधी चौराहे से चेतक ब्रिज और चेतक ब्रिज से महात्मा गांधी चौराहे की ओर आने-जाने वाले वाहन भेल गेट नंबर 6 से गुलाब उद्यान तिराहा, हबीबगंज विद्युत सब स्टेशन, कस्तूरबा अस्पताल के सामने से जवाहर लाल नेहरू स्कूल तिराहा होकर सांची दूध डेयरी से आईएसबीटी की तरफ आ-जा सकेंगे।
- आईटीआई से सिक्योरिटी लाइन चौराहा, कॅरियर कॉलेज तिराहा से अन्ना नगर जाने वाले वाहनों को सावंतिका पेट्रोल पंप से चेतक ब्रिज होकर जाना पड़ेगा।
- अनुमति प्राप्त भारी मालवाहक एवं यात्री वाहन कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेंगे। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को प्राथमिकता दी जाएगी।
800 मंडल अध्यक्षों ने किया शिरकत
- बीजेपी की मंडल स्तरीय पदाधिकारियों की मीटिंग में प्रदेश के 800 मंडल अध्यक्ष भोपाल पहुंचे। जिन्हें पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह चुनाव में जीत का मंत्र दिया। मंडल अध्यक्ष को शाह राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं और उनसे हुए लाभ के बारे में भी ग्रामीणों को बताने और प्रचार-प्रसार करने को कहा।
6 हजार कार्यकर्ता शामिल
- बैठक में करीब 6000 नेता, कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इसमें बीजेपी के करीब 58 जिलाध्यक्ष और 800 से ज्यादा मंडल अध्यक्षों के शामिल थे।
कितने बने स्पेशल 11 की जानकारी भी ली
- शाह लगे हाथ युवा मोर्चा के चलो पंचायत अभियान की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। मोर्चा को 14 मई तक मध्यप्रदेश की 23 हजार पंचायतों में स्पेशल 11 सदस्य बनाने हैं, शाह ने मोर्चा से इसकी जानकारी ली।
विधायक दल की बैठक अब 30 को
- भाजपा विधायक दल की 26 अप्रैल को होने वाली बैठक टल गई है। वह अब 30 अप्रैल को होगी, जिसमें विधायकों के साथ जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है।

No comments