Header Ads

ads header

Breaking News

सदगुरू ट्रस्ट के विजय को पी.एच.डी. की उपाधि


चित्रकूट। स्वास्थ्य के क्षेत्र में चित्रकूट की जानी मानी संस्था सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के सहायक कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। विजय यह शोध कार्य ग्रामीण विकास एंव प्रबंधन के पूर्व अधिष्ठाता प्रो. राम चन्द्र सिंह के निर्देशन में किया। जिनका का शोध विषय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिसन कार्यक्रम के प्रति जागरूकता एंव उसके प्रभावात्मकता का अध्ययन रहा है। चित्रकूट जिले की ग्रामीण महिलाओं के विशेष सन्दर्भ में ये शोध विषय छात्र द्वारा चैनित किया गया है।  इस शोध कार्य में नेशनल रूरल हेल्थ मिशन द्वारा कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण और डन्हे दी जाने वाली सुविधाओ का अध्ययन किया गया है। छात्र की इस उपाधि पर सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. वी.के. जैन एंव इलेश जैन सहित सदगुरू परिवार के लोगो ने उन्हें बधाई दी।

No comments