Header Ads

ads header

Breaking News

अरुण अर्णव खरे की दो कृतियों का लोकार्पण


भोपाल : चर्चित साहित्यकार अरुण अर्णव खरे के कहानी संग्रह “भास्कर राव इंजीनियर” तथा व्यंग्य संग्रह “हैश टैग और मैं” का लोकार्पण दो जून को प्रसिद्ध साहित्यकार पद्म श्री डॉ नरेंद्र कोहली की अध्यक्षता तथा पद्म श्री डॉ ज्ञान चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा । कार्यक्रम में मशहूर व्यंग्यकार सूर्यबाला, श्रवण कुमार उर्मलिया, व्यंग्य श्री से सम्मानित गिरीश पंकज, राकेश पालीवाल, जनसंदेश टाइम्स के संपादक सुभाष राय व अट्टहास के संपादक अनूप श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम का आयोजन शहीद भवन में संध्या चार बजे से होगा । 

No comments