Header Ads

ads header

Breaking News

बूथ से आगे हर पंजे-पंजे तक पहुंची भाजपा



  1. स्मार्टफोन के जरिये तेजी से बढ़ाई डिजिटल पहुंच
  2. कांग्रेस की डिजिटल पहुंच के मुकाबले भाजपा आगे
  3. युवाओं को लुभाने के लिए सोशल मीडिया निभा रहा रोल
  4. कांगे्रस की सरकार विरोधी पोस्ट को भाजपा कार्यकर्ता कर रहे ट्रोल


दीपक राय, भोपाल...
साम, दाम, दंड, भेद की राजनीति में सोशल मीडिया अहम भूमिका अदा कर रही है। बूथ स्तर तक पहुंचने का दावा करने वाली भाजपा अब बूथ से आगे निकलकर घर-घर में स्मार्टफोन तक पहुंच चुकी है। भाजपा की निगाहें प्रदेश के 2 करोड़ युवाओं पर है जो सोशल मीडिया में किसी न किसी रूप में प्रयोग कर रहे हैं। भाजपा नेता अपने संदेश इन युवाओं तक स्मार्टफोन से संदेश पहुंचा रहे हैं। मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय मंत्री, पदाधिकारी, सांसद, मुख्यमंत्री,  मंत्री, विधायक सभी ने अपनी सोशल मीडिया टीम बनाई है। खास बात यह है कि यह सभी नेता पार्टी की सोशल मीडिया से इतर अपनी सेल गठित कर  रहे हैं। कुछ मंत्रियों की दिल्ली तो कुछ की टीम भोपाल से संचालित की जा रही है। छोटे से छोटे विधायकों ने भी एक से दो लोगों को वेतन देकर सोशल मीडिया संचालन का जिम्मा सौंपा है। भाजपा के एक सूत्र के अनुसार अकेले मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं ने डेढ़ से दो हजारा लोगों को रोजगार दिया है। यह लोग ही नेताओं की फेसबुक पोस्ट, ट्वीट लिख रहे हैं। केंद्र से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ-साफ कहा है कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाएं और पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाना है। कुछ महीने पहले ही सीएम हाउस में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा था कि जिसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स 50 हजार से कम होंगे, उसे टिकट नहीं मिलेगा। वहीं, सोशल मीडिया प्रयोग के मामले में कांग्रेसी नेता पिछड़ते दिख रहे हैं।

यह नेता सर्वाधिक सक्रिय
मध्यप्रदेश से केंद्रीय पंचायत एवं खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थवरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, नंदकुमार सिंह चौहान। सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक, ट्विटर पर सबसे अधिक सक्रिय नेता हैं।

सरकार के विरोध में पोस्ट तो तत्काल ट्रोल
केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण विपक्षी पार्टियोंं द्वारा जब भी सरकार विरोधी पोस्ट की जाती है तो भाजपा की सोशल मीडिया टीम तत्काल उसे ट्रोल (भद्दी गालियां) करने लगती है। ऐसे में पोस्ट कर्ता निराश हो जाता है।

सोशल मीडिया के सिरमौर
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री,मप्र
ट्विटर
फॉलोअर्स 4710000
ट्वीट 20900
फॉलो कर रहे 285
लाइक 1763
कब ज्वाइन किया मार्च 2013

फेसबुक
पेज लाइकर्स 4160202
पेज फॉलोअर्स 4119808
पेज निर्माण  तारीख नहीं
........

कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा महासचिव
ट्विटर
फॉलोअर्स 626000
ट्वीट 12700
फॉलो कर रहे 356
लाइक 2007
कब ज्वाइन किया दिसंबर 2011

फेसबुक
पेज लाइकर्स 723568
पेज फॉलोअर्स 719171
पेज निर्माण तारीख नहीं
.........
नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री
ट्विटर
फॉलोअर्स 133000
ट्वीट 10200
फॉलो कर रहे 853
लाइक 882
कब ज्वाइन किया जून 2014

फेसबुक
पेज लाइकर्स 129246
पेज फॉलोअर्स 129698
पेज निर्माण  तारीख नहीं
.........
प्रभात झा, भाजपा उपाध्यक्ष
ट्विटर
फॉलोअर्स 99200
ट्वीट 2022
फॉलो कर रहे 232
लाइक 1444
कब ज्वाइन किया दिसंबर 2014

फेसबुक
पेज लाइकर्स 23921
पेज फॉलोअर्स 24091
पेज निर्माण तारीख नहीं
......
डॉ. थवरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री
ट्विटर
फॉलोअर्स 69900
ट्वीट 13000
फॉलो कर रहे 810
लाइक 1066
कब ज्वाइन किया जुलाइ 2014

फेसबुक
पेज लाइकर्स 56607
पेज फॉलोअर्स 56617
पेज निर्माण 9 फरवरी 2014
.......
 नंदकुमार सिंह चौहान, सांसद, पूर्व मप्र भाजपा अध्यक्ष
ट्विटर
फॉलोअर्स 36500
ट्वीट 5143
फॉलो कर रहे 300
लाइक 1876
कब ज्वाइन किया अगस्त 2013

फेसबुक
पेज लाइकर्स 118582
पेज फॉलोअर्स 118460
पेज निर्माण 1 जनवरी 2013
.....
भूपेंद्र सिंह, गृहमंत्री, मप्र
ट्विटर
फॉलोअर्स 68200
ट्वीट 3841
फॉलो कर रहे 91
लाइक 302
कब ज्वाइन किया अप्रैल 2016

फेसबुक
पेज लाइकर्स 68337
पेज फॉलोअर्स 82583
पेज निर्माण दिसंबर तारीख नहीं

.......
 नंदकुमार सिंह चौहान, सांसद, पूर्व मप्र भाजपा अध्यक्ष
ट्विटर
फॉलोअर्स 36500
ट्वीट 5143
फॉलो कर रहे 300
लाइक 1876
कब ज्वाइन किया अगस्त 2013

फेसबुक
पेज लाइकर्स 118582
पेज फॉलोअर्स 118460
पेज निर्माण 1 जनवरी 2013
.....

विश्वास सारंग, मंत्री, मप्र
ट्विटर
फॉलोअर्स 27900
ट्वीट 8799
फॉलो कर रहे 439
लाइक 2218
कब ज्वाइन किया मई 2013

फेसबुक
पेज लाइकर्स 48082
पेज फॉलोअर्स 48468
पेज निर्माण दिसंबर 2015
.......

राकेश सिंह, मप्र भाजपा अध्यक्ष
ट्विटर
फॉलोअर्स 25000
ट्वीट 4904
फॉलो कर रहे 174
लाइक 1730
कब ज्वाइन किया सितंबर 2014

फेसबुक
पेज लाइकर्स 260580
पेज फॉलोअर्स 260355
पेज निर्माण 10 नवंबर 2012
.......


नरोत्तम मिश्रा, जनसंपर्क मंत्री, मप्र
ट्विटर
फॉलोअर्स 18000
ट्वीट 613
फॉलो कर रहे 592
लाइक 647
कब ज्वाइन किया सितंबर 2016

फेसबुक
पेज लाइकर्स कोई पेज नहीं
पेज फॉलोअर्स 8168
पेज निर्माण तारीख नहीं



No comments