भेल मिनी ज्वाइंट कमेटी की मीटिंग का बहिष्कार
- ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन एवं इंटक हुई शामिल
- बी.एम.एस. ने किया बहिष्कार
भोपाल, भेल संवाददाता। शुक्रवार को भेल में मिनी ज्वाइंट कमेटी की मीटिंग आहूत की गयी जिसका उद्देश्य भेल के वेज रिवीजन के लिए 14/05/2018 को दिल्ली में होने वाली ज्वाइंट कमेटी मीटिंग के बारे में जानकारी देने एवं भेल भोपाल की प्रतिनिधि यूनियनों से सुजाव लेने हेतु करि गयी। मीटिंग में मैनेजमेंट की तरफ से भेल के ई.डी. श्री डी.के.ठाकुर, जी.एम.एच. आर. एम. एस. किनरा, ए. जी.एम. आई.आर.विनय कुमार और अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि यूनियन ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन की तरफ से अध्यक्ष जे.पी.गुप्ता, अख्तर खान मीडिया प्रभारी आशीष सोनी, सावन पासी एवं इंटक यूनियन के सदस्य सम्मिलित हुए बी.एम.एस.की ओर से कोई सदस्य सम्मिलित नही हुआ।
मीटिंग में मैनेजमेंट के द्वारा वेज रिवीजन को लेकर यूनियन से सुझाव मांगे गए ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन ने वेज रिवीजन के लिए अपना चार्टर ऑफ डिमांड ई.डी.महोदय को सौपा एवं मांग करी की यूनियन के चार्टर ऑफ डिमांड के अनुसार वेज रिवीजन किया जाए जिस पर ई. डी. महोदय ने बताया कि हम आपके द्वारा दिया गया चार्टर ऑफ डिमांड दिल्ली की जॉइंट कमेटी में रख कर यूनियन की भावनाओ से ऊपर मैनेजमेंट को अवगत करा देंगे।
इसके अलावा मीटिंग में यूनियन के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति एवं 1 करोड़ रुपये के टर्म जीवन बीमा की आवाज पुरजोर तरीके से उठायी एवं मांग करि की तत्काल प्रभाव से दोनों मुद्दों को हल किया जाए इसके अलावा अन्य मुद्दे जैसे टाऊनशिप की दयनीय हालत ,कस्तूरबा हॉस्पिटल में डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कमी, भोपाल के लोकल हॉस्पिटल के साथ टाइअप,भेल में हो रहे मटेरियल के घोटालो, भेल भोपाल से कर्मचारियों के ट्रांसफर न करने जैसे अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। ई. डी. साहब द्वारा सभी मुद्दों को जल्द से जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया।

No comments