Header Ads

ads header

Breaking News

इंटर्नशिप हेतु जनेकृविवि के 10 एम.बी.ए. छात्र चयनित



  • जनेकृविवि में आर्या वेयरहाउसिंग का कार्यक्रम संपंन
  • स्वच्छता ही राष्ट्र की समृद्धि का सरल मार्ग- डॉं. बिसेन
  • जनेकृविवि की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सम्मानित

जबलपुर 24 अप्रैल। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में एम.बी.ए. के छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप में चयन व 3 माह के प्रशिक्षण हेतु आर्या वेयरहाउसिंग नोएडा कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक देवेन्द्र मालवीय एवं चंचल पवार ने कंपनी संबंधी जानकारी प्रदान कर इंटर्नशिप के उद्वेश्यों पर प्रकाश ड़ाला। इसमें 40 छात्रों ने भाग लिया। यहां 10 छात्रों का इंटर्नशिप हेतु चयन किया गया। कंपनी द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में छात्रों को इंटर्नशिप प्रदान कर प्रमाणपत्र दिया जायेगा। ज्ञात हो प्रदेश में विभिन्न अग्रणी वेयरहाउसिंग कंपनीज द्वारा अनाज संग्रहण एवं संचयन का कार्य किया जा रहा है। जनेकृविवि द्वारा एम.बी.ए. पाठ्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉं. व्ही.के प्यासी, सहायक छात्र कल्याण अधिकारी एवं विवि के प्लेसमेंट प्रभारी डॉं. अनय रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में शैलेन्द्र, रजक, लकी पटेल एंव यशवन्त सिंह राजपूत का सक्रिय योगदान रहा।

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय जबलपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किये गये स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय एकता रैली, जल संरक्षण एवं शुद्धिकरण, वृक्षारोपण, मतदाता जागरूकता अभियान जैसे उत्कृष्ट कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के प्रयासों की सराहना करते हुए कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन ने छात्र-छात्राओं को बधाई और भावी मार्गदर्शन दिया साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना पांडे और डॉ. डी.के. सिंह एवं डॉ. मनोज पाठक को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। डॉ. बिसेन ने सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं का आव्हान किया कि वे स्वच्छता इंटर्नशिप के तहत चयनित गांवों में जाकर ग्रामीण युवाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता जाने का प्रयास करें। स्वच्छता ही राष्ट्र की समृद्धि का सरल मार्ग है। इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉं. पी.के. मिश्रा, संचालक अनुसंधान सेवाएं एवं संचालक शिक्षण डॉं. धीरेन्द्र खरे, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. (श्रीमति) ओम गुप्ता, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉं. आर.एम. साहू, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉं. व्ही.के. प्यासी, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉं. डी.पी. शर्मा, वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस.डी. उपाध्याय एवं विश्वविद्यालय परिवार ने रासेयो द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की तथा शुभकामनायें दी।

No comments