ग्रामोदय विश्वविद्यालय में महामहिम राज्यपाल का आगमन
- नव निर्मित महिला सुविधा केन्द्र का किया लोकार्पण , पूज्य बापू को अर्पित किया श्रद्धा सुमन
चित्रकूट 26 अप्रैल 2018। मध्य प्रदेश की महामहिम राज्यपाल एंव विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने आज अपराहन 4 बजे महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बनाए गए नव निर्मित महिला सुविधा केन्द्र का लोकार्पण किया वैदिक मंत्रों के उच्चारण के मध्य महामहिम ने लोकार्पण शिलापट के पर्दे को खोला और परम्परागत ढंग से फीता काटकर कुलपति प्रो. नरेश चन्द्र गौतम के साथ महिला सुविधा केन्द्र में संयुक्त रूप से प्रवेश कर लोकार्पण की औपचारिकता पूरी की नव निर्मित इस अत्याधुनिक महिला सुविधा केन्द्र में कला,ग्रामीण विकास एंव प्रबंधन,विज्ञान एंव पर्यावरण प्रौद्यौगकी, अभियांत्रिकी तथा कृषि संकायों के पाठयक्रमों की प्रस्तुती विषय पर प्रर्दशनी का भी अवलोकन किया। इस द्वौरान ललित कला के छात्र छात्राओं ने अपनी कल्पना पर आधारित पोस्टरों के द्वारा महिलाओं के विभिन्न सकारात्मक स्वरूपों को प्रदर्शित किया। मर्तिकला के विद्यार्थियों ने मानव मन को आकर्षित करने वाली सुन्दर मूर्तियों को बना कर सजाया।ललित कला के छात्र -छात्राओं की नयनाभिराम प्रदर्शनी को महामहिम ने रूचि पूर्वक देखा। कला संकाय के सामाजिक शोध के अनेक शोध प्रबंध भी रखे गऐ थे। प्रबंधन संकाय ने प्रबंधन के गुणों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तकों को पटल में रखा गया था।
कृषि संकाय ने कृषि एंव पशुपालन से सम्बधित साहित्य एंव पुस्तको को प्रदर्शित किया। विज्ञान संकाय ने वैज्ञानिक पुस्तकों के साथ भूगर्ब विज्ञान से सम्बधित वस्तुओं को प्रदर्शित किया। इंजीनियरिंग संकाय के द्वारा वि.वि. की विभिन्न उत्पाद ईकाईयों द्वारा उत्पादित सामग्री पटल में प्रदर्शित की गयी। दूरवर्ती अध्ययन एंव सतत शिक्षा केन्द्र द्वारा संचालित सभी पाठयक्रमों और उनकी उपयोगिता इत्यादि की जानकारी प्रदर्शित की गयी। मध्य प्रदेश शासन के तत्वावधान में मुख्य मंत्री समुदायिक विकास नेतृत्व क्षमता कार्यक्रम के अर्न्तगत संचालित बी.एस.डब्लू.(सामुदायिक नेतृत्व ) पाठयक्रम के महत्व,उपयोगिता,पाठयक्रम अवधि प्रणली,विशेषताओं को परिचित कराने वालों पोस्टरों को प्रदर्शनी में लगाया गया था ।दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केन्द्र द्वारा संचालित पाठयक्रमों की जानकारी प्रदर्शित करने वाले पोस्टर्स लगाए गए। महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने रूचि पूर्वक प्रदर्शिनी को देखा तथा जानकारी ली। ललित कला के विद्यार्थियों ने महामहिम के चित्र का त्वरित निर्माण कर भेट किया।
महामहिम के वि.वि. द्वार पर प्रवेश करते ही वि.वि. परिवार में खुशी की लहर दिखायी पड़ी। पूरे परिसर के लोग स्वागत के लिए उमड़ पड़े । महामहिम वि.वि. में सबसे पहले प्रवेश करते हुए वि.वि. के शाश्वत प्रेरणा स्त्रोत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात महिला सुविधा केन्द्र का लोकार्पण कर वि.वि. की गतिविधियों का अवलोकन किया।
कौशल विकास,महिला सिलाई प्रशिक्षण एंव खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण को देखा। मुख्य मंत्री समुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रमों के अनुदेशको का मार्ग दर्शन किया। भ्रमण के दौरान महामहिम ने संकायों ,निदेशालयों,केन्द्रों दृश्य अवलोकन किया दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास केन्द्र के व्यवसायिक परिसर में जाकर महामहिम ने रोजगार परक गतिविधियों ,लैबों, प्रयोग शालाओं को रूचि पूर्वक देखा एंव जानकारी ली। प्रयोगिक लैब में जा कर महामहिम ने खाद्य सामग्री निर्माण की विधि एंव निर्माण सामग्री व खपत प्रतिशत का विवरण पूछा । सिलाई निर्माण ईकाई में विश्वविद्यालय के प्रशिक्षकों एंव प्रशिक्षाणर्थियों द्वारा तैयार विद्यार्थियों के गणवेश को देखा तथा उत्साहित किया।
इसके बाद महामहिम राज्यपाल ने ग्रामोदय वि.वि. प्रबंधन मण्डल की 53 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए सम्बोधित किया।इस अवसर पर वि.वि. के सम्मानित सदस्यगण, वि.वि.कुलपति प्रो. नरेश चन्द्र गौतम, डॉ. बी.आर.नायडू अतिरिक्त मुख्य सचिव म.प्र. शासन, डा.प्रतिमा चन्द्रा दिल्ली,डा.शिवजीत सिंह जौनपुर,प्रो.पुनीत अग्रवाल दिल्ली,डा.विक्रम सिंह झांसी,डा.मनोज कुमार दुबे संयुक्त संचालक लेखा कोष रीवा, डा.विनोद श्रीवास्तव अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा रीवा, कुलसचिव डॉ. अजय कुमार उपस्थित रहे।
No comments