Header Ads

ads header

Breaking News

कांग्रेस में सीट बटवारे को लेकर फिर गुटबाजी, कमलनाथ बनेंगे अध्यक्ष



  • प्रदेश प्रभारी का फॉर्मूले के विरोध में उतरे नेता प्रतिपक्ष
  •  टिकट के बदले 50 हजार फीस लेना चाहते हैं बावरिया
  • कमलनाथ को मप्र कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय

दीपक राय, भोपाल...
कांग्रेस में टिकट पाने के लिए घमासान शुरू हो गया है। इस घमासान के चलते प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया उलझते नजर आ रहे हैं। चुनावी मैदान में कौन चेहरा सामने होगा, इसको लेकर पार्टी के अंदर चिंगारी भड़कने लगी है।  इसके साथ ही मध्यप्रदेश में 14 साल से सत्ता से दूर कांग्रेस में फिश्र गुटबाजी सामने आ रही है। गुटबाजी दूर करने प्रदेश प्रभारी बनाये गए दीपक बावरिया कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। गौरतलब है कि बावरिया ने पार्टी के लिए 60 और 50 का फॉर्मूला तय किया है। यानी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टिकट नहीं दिया जायेगा और टिकट मिलने  वालों को 50 हजार रुपये देने होंगे। इस फॉर्मूले को लेकर पार्टी के अंदरखाने विरोध शुरू हो गया है। हालांकि बावरिया ने अपने ही बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि 60 की उम्र का बंधन उन नेताओं पर लागू होगा, जो बार-बार चुनाव हारते आए हैं। वहीं अब टिकट के लिए 50 हजार लेने वाले नए फॉर्मूले पर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सवाल खड़े किये हैं। अजय सिंह ने इसे गलत बताया है। अजय सिंह ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी से से इस तरह डीडी लिया जाना उचित नहीं है।
यह है बावरिया का प्लान
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने ऐलान किया है कि कि, जो भी व्यक्ति कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लडऩा चाहता है उसे पार्टी फंड में 50 हजार रुपए की राशि जमा करानी होगी। अनुसूचित जाति-जनजाति और महिलाओं के लिए 25 हजार की राशि रखी गई है।
विरोध में उतरे अजय सिंह
बावरिया के प्लान पर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि, व्यक्तिगत रूप से मैं 50 हजार रुपए जमा कराने के विरोध में हूं। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं में और असंतोष फैलेगा। पार्टी को अपने जीतने वाले प्रत्याशी का चयन कर उन्हें टिकट दिया जाना चाहिए। टिकट के देने के लिए पैसा आधार नहीं होना चाहिए। अजय सिंह ने इस नियम को खत्म करने की मांग की।
आर्थिक तंगी से गुजर रही कांग्रेस
कांग्रेस इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रही है। इसलिए पार्टी से निकालने के लिए कांग्रेस नया फॉर्मूला आजमा रही है। इसके पीछे तर्क यह भी है कि हर कोई टिकट की मांग नहीं करेगा। योग्य लोग आगे आएंगे। बावरिया ने यह भी कहा कि चुनाव में आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों का खर्च पार्टी उठाएगी।

यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने जताई दावेदारी
बावरिया के ऐलान से बुजुर्ग नेता परेशान हैं, तो पार्टी के युवा नेताओं ने टिकट को लेकर दावेदारी तेज कर दी है। बाबरिया के इस बार चुनाव में युवाओं को मौका देने के ऐलान के बाद यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने टिकटों की मांग पेश कर दी है। बाबरिया के संकेत के बाद कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने युवा नेताओं के लिए कोटा तय़ करने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस की यूथ ब्रिगेड ने साफ कर दिया है कि चुनाव जीतना है तो उन्हें मौका देना होगा और आलम ये है कि अभी से यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने टिकट वितरण में उनके संगठन को तवज्जो देने का प्रस्ताव पार्टी को दे दिया है।

क्या कह रहे बुजुर्ग नेता
बुजुर्ग नेताओं का कहना है कि यदि कांग्रेस को सत्ता में वापसी करना है तो जीताऊ उम्मीदवार पर दांव लगाना होगा। इस घमासान पर पार्टी अब फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

कमलनाथ बनेंगे अध्यक्ष
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही हाई कमान कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान करेगा। ऐसे में अरुण यादव की विदाई तय मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे। 

No comments