Header Ads

ads header

Breaking News

स्कूल में आपका बच्चा मरे तो मरे, स्कूल की जिम्मेदारी नहीं


इंदौर/भोपाल। लापरहवाह निजी स्कूल संचालकों की मनमानी एक बार फिर सामने आई है। शहर के एक बड़े इंटरनेशनल स्कूल ने खुद को बचाने के लिए परिजनों से से बॉन्ड भरवा रहा है। बॉन्ड में लिखा गया है कि अगर स्कूल में किसी हादसे में बच्चे की मौत भी हो जाए तो उसके लिए स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा। यह बांड अभिभावकों के बीच पहुंचने के बाद विरोध शुरू हो गया है। गौरतलब है कि पिछले महीने डीपीएस स्कूल की बस हादसे का शिकार हुई थी,जिसमें चार बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया था। अब ताजा मामला एमराल्ड हाइट्स स्कूल का है। इस स्कूल में एक छात्र की फुटबॉल खेलने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके लिए अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया था। स्कूल प्रबंधन ने इस हादसे से घबराकर अगले सत्र के लिए खुद के बचाव में एक रास्ता निकाल लिया है। यह रास्ता स्कूल प्रबंधन की अमानवीय हरकत को भी उजागर कर रहा है। वहीं अभिभावकों के लिए गले की हड्डी बन गया है। बच्चों के भविष्य के डर से कोई भी खुले तौर पर बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि दबी जुबान से सभी इसका विरोध कर रहे हैं।

यह है बॉन्ड में
बॉन्ड में लिखा है- अगर छात्र के स्कूल में संचालित होने वाली किसी भी शैक्षणिक, खेल, वार्षिक या अन्य गतिविधि में भाग लेने के दौरान कोई दुर्घटना होती है। इसमें अगर विद्यार्थी की मौत भी हो जाती है तो इसके लिए स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार नहीं रहेगा। न अभिभावक कोई क्षतिपूर्ति पाने के हकदार होंगे। न स्कूल के विरुद्ध कोई केस लगा सकता है।

No comments