BHEL- होली मिलन समारोह का आयोजन
BHOPAL, SOCIAL NEWS . ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन भेल भोपाल के द्वारा आज दिनाँक 10/03/2018 को शाम में होली मिलन समारोह एवं मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमे यूनियन के पदाधिकारी,विभिन्न कमेटी मेम्बर, ब्लॉक शॉप कॉउन्सिल मेम्बर एवं कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए। होली मिलन समारोह में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं इकाई महासचिव रामनारायण गिरी एवं यूनियन के इकाई अध्यक्ष जे.पी.गुप्ता ने सभी को संबोधित किया एवं कंपनी व कर्मचारियों के हालात,विभीन्न ज्वलंत लंबित मांगो, अनुकंपा नियुक्ति, आदि विषयों पर लंबी चर्चा करी । तत्पश्चात रामनारायण गिरी जी और जे.पी.गुप्ता जी ने सभी को चंदन तिलक कर सबका अभिवादन किया एवं पुष्प से होली खेली। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के उपाध्यक्ष अख्तर खान,कोषाध्यक्ष संजीब नंदा, ने किया एवं आभार प्रदर्शन यूनियन के मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने किया






No comments