ग्रामोदय महोत्सव ने मचाई धूम
दीपक राय, भोपाल.....
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम के निर्देशन में सम्पन्न हो रहे ग्रामोदय महोत्सव के चौथे दिन योग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और पोस्टर, फोटोग्राफी, रंगोली प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन विशेषज्ञों द्वारा किया गया । ग्रामोदय महोत्सव के चेयरमैन प्रो. आई. पी. त्रिपाठी एवं मुख्य संयोजक डॉ. शशिकांत त्रिपाठी ने खेल और व्यवसायिक कला यूनिट में आज सम्पन्न गतिविधियों का मूल्यांकन किया । कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम ने महोत्सव में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया । आंजनेय खेल परिसर में सम्पन्न छात्र-छात्राओं की योग, टेबल टेनिस और बैडमिन्टन की अंतर्संकाय प्रतियोगिताएं हुई । ग्रामोदय महोत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह 2018 के चेयरमैन प्रो. आई. पी. त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय स्थापना दिवस का मुख्य समारोह सोमवार, 12 फरवरी 2018 को विश्वविद्यालय परिसर भव्य और वृहत रूप में मनाया जाएगा । विश्वविद्यालय खेल परिसर में प्रातः 8 बजे से 11 बजे के मध्य ग्रामीय बालीवाल प्रतियोगिता संपन्न होगी । अपराह्न 2 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा । खेल प्रतियोगिताओं के संयोजक डॉ. विनोद कुमार सिंह के अनुसार विश्वविद्यालय के शिक्षक और शिक्षणेत्तर संवर्ग के मध्य बालीबाल का मैत्री प्रदर्शन मैच खेला जाएगा ।
स्वच्छता के लिये ब्रांड एम्बेसडर का अनोखा नवाचार
मनकों और स्पर्धा के साथ ग्रामोदय में प्रतियोगिता
कृषि को प्रथम, कला को द्वितीय एवं विज्ञान संकाय को तीसरा स्थान मिला
स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के अन्तर्गत पवित्र भूमि चित्रकूट को स्वच्छता के क्षेत्र में नं0 एक बनाने के संकल्प से जुडे़ ब्रांड एम्बेसडर एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो0 नरेश चन्द्र गौतम ने स्वच्छता के लिये ग्रामोदय कैम्पस में एक अनोखा नवाचार किया है। इस नवाचार के अन्तर्गत विश्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने-2 संकायों को स्वच्छ रखने के अभियान में अनिवार्य रूप से भागीदारी बनाया गया था। यह भागीदारी स्वच्छता कार्यक्रम में केवल सहभागिता एवं उपस्थिति की दृष्टि से आवश्यक नहीं की गयी थी, बल्कि मानकों के अनुसार स्वच्छता के स्पष्ट निर्देश दिये गये थे। इस प्रतियोगिता में विश्व विद्यालय के पांचों संकायों ने भाग लिया। मानकों के अन्तर्गत संकाय के बाहर की साफ-सफाई एवं कूड़े का समुचित निस्ताारण, शिक्षण कक्षों की व्यवस्था एवं सफाई, शिक्षक कक्षों एवं अन्य कक्षों की व्यवस्था एवं सफाई, शौचालय की सफाई एवं वाहन पार्किंग को सुनिश्चित किया गया था। मूल्यांकन के दौरान प्रत्येक गतिविधि के 20 अंक निर्धारित किये गये थे। कार्यक्रम संयोजक डॉ0 ललित कुमार सिंह केन्द्रीय मूल्यांकन अधीक्षक ने बताया इस हेतु विशेषज्ञ निर्णायकों की एक समिति गठित की गयी थी, जिसने अपनी मूल्यांकन आख्या ने कृषि संकाय को प्रथम, कला संकाय को द्वितीय एवं विज्ञान संकाय को तृतीय स्थान मिला। कुलपति डॉ0 नरेश चन्द्र गौतम ने स्वच्छता संबन्धी इस विशेष उपलब्धि के फलस्वरूप् प्रथम स्थान पाने वाले कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ0 देव प्रभाकर राय, द्वितीय स्थान पाने वाले कला संकाय के अधिष्ठाता डॉ0 रघुवंश वाजपेयी एवं तृतीय स्थान पाने वाले विज्ञान व पर्यावरण संकाय के अधिष्ठाता प्रो0 इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
ग्रामोदय महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ0 शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि महोत्सव के संरक्षक कुलपति प्रो0 नरेश चन्द्र गौतम, चेयरमैन प्रो0 आई0पी0 त्रिपाठी, स्वच्छता प्रतियोगिता के संयोजक डॉ0 ललित कुमार सिंह की सक्रियता के कारण स्वच्छता के लिये विश्वविद्यालय में हुआ यह नवाचार पूरे प्रदेश के शिक्षा संस्थानों के लिये मार्गदर्शक बन सकेगा।
ग्रामोदय विश्व विद्यालय में महाशिवरात्रि पर्व भव्यता के साथ मनाया गया
रूद्राभिषेक, शिवबारात एवं शिव विवाह का दृश्य आकर्षक और मनोहारी रहा
भगवान शिव दूल्हे के रूप में और मां पार्वती दुल्हन बन हाथी में बैठीं
ग्रामोदय महोत्सव की प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित
कुलपति प्रो0 गौतम ने ट्राफी एवं प्रमाण पत्र बांटकर उत्साह बढ़ाया
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय का स्थापना स्मृति दिवस उत्साह एवं समारोह पूर्वक मनाया गया। विश्व विद्यालय परिसर स्थित सुरम्य पहाड़ी में विराजमान् पूज्य आनंदेश्वर महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य कुलपति प्रो0 नरेश चन्द्र गौतम के नेतृत्व में ग्रामोदय परिवार द्वारा रूद्राभिषेक किया गया। इसके पश्चात् आनंदेश्वर महादेव भगवान के नवनिर्मित मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गयी। जिसका स्वागत सत्कार पूरे सम्मान के साथ विवेकानन्द सद्भावना खुला सभागार में किया गया। शादी-विवाह के पारम्परिक रीति-रिवाजांे का पालन करते हुये द्वार पूजा एवं भगवान शिव का विवाह चित्रकूट के प्रमुख संत मदनदास जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। प्रमुख यजमान के रूप में ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 नरेश चन्द्र गौतम ने सहभागिता की आचार्य के दायित्व का निर्वहन पंडित राजेन्द्र तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन आनंदेश्वर भगवान महादेव भक्त मण्डल के तत्वाधान में किया गया। समारोह समिति के संयोजक डॉ0 घनश्याम गुप्ता, डॉ0 वीरेन्द्र उपाध्याय एवं इंजीनियर धर्मेन्द्र मिश्रा, परिवहन अधिकारी ने बताया कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1991 में महाशिवरात्रि 12 फरवरी को थी, अतः 12 फरवरी को प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। स्थापना कार्यक्रम से प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि पर्व भी जुड़ सके अतः कुलपति प्रो0 नरेश चन्द्र गौतम ने जनभावना के अनुरूप महाशिवरात्रि पर्व को स्थापना स्मृति दिवस के रूप में मनाये जाने की अनुमति विश्वविद्यालय के स्थायी समिति में प्रदान कर दी है। इस विशेष समारोह में ग्रामोदय विश्व विद्यालय परिवार के लोग सम्मिलित हुये।
विवेकानंद सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम में कुलपति प्रो0 नरेशचन्द्र गौतम ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत संपन्न एकल गायन में शिवांगी मिश्रा को प्रथम, अंजना ओझा को द्वितीय तथा प्रिया मिश्रा को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। समूह गायन में सौम्या, मयंक, शिवांगी आदि को प्रथम, अंजना ओझा ग्रुप को द्वितीय और सोमती साकेत ग्रुप को तीसरा स्थान मिला। एकल नृत्य में अभिलाषा पाण्डेय को प्रथम, नेहा सिंह को द्वितीय, शिवांगी तिवारी को तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार क्षमा सिंह को मिला। समूह नृत्य के अंतर्गत कर्मा नृत्य को प्रथम, हिरकी नृत्य को द्वितीय एवं बधाई नृत्य को तृतीय स्थान मिला। इन पुरस्कारों की घोषणा संास्कृतिक प्रतियोगिता संयोजक डॉ0 राम खेलावन पाण्डेय (राजा पाण्डेय) ने की। क्विज प्रतियोगिता में शिवाकांत कुशवाहा, अशोक कुमार, हिमांशू कुमार त्रिवेदी को प्रथम, रमेश कुमार पटेल अमरेन्द्र सिंह शिवम् त्रिपाठी, अनुराधा गुप्ता, अभिषेक कुमार प्रजापति, आकांक्षा सोनी, अनिल कुमार साहू, नीरज कुमार तिवारी, अर्चना जायसवाल को द्वितीय तथा आनन्द कुमार, अनामिका सिंह, दीपिका पाण्डेय, भूमी जायसवाल, आकांक्षा शुक्ला आशीष यादव को तृतीय स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार मनु सिंह, सुष्मिता सिंह, नेहा जायसवाल को दिया गया। क्विज, वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता की संयोजक डॉ0 कुसुम सिंह के अनुसार वाद-विवाद कार्यक्रम के विपक्ष में हुई प्रस्तुतियों में प्रिय दर्शिका रानी दुबे एवं भुभांगी सिंह अव्वल रहीं। इसी प्रकार पक्ष में हुई प्रस्तुतियों में अनिल साहू एवं ऋषभ शरण प्रथम रहे। भाषण प्रतियोगिता में ऋषभ शरण प्रथम, शशि मिश्रा द्वितीय एवं प्रियंका रानी तीसरे स्थान पर रहीं। ललित कलाओं से सम्बन्धित प्रतियोगिताओं में स्पॉट पेंटिंग में संगम सागर प्रथम, अनुज मिश्रा द्वितीय, सुभाष निषाद तृतीय रहे। ललितकला प्रतियोगिताओं की संयोजिका डॉ0 प्रमिला सिंह के अनुसार पोस्टर प्रतियोगिता में दीपेन्द्र प्रथम, उमेश कुमार द्वितीय, सरिता तृतीय रही। कोलॉज में राहुल जैन प्रथम, सरिता द्वितीय, पूनम देवी तृतीय रहीं। मूर्ति कला में प्रदीप कुमार प्रथम, राजा प्रजापति द्वितीय राहुल जैन तृतीय रहे। कार्टून में दीपक द्विवेदी प्रथम, संगम सागर द्वितीय, सुभाष निषाद तृतीय रहे। फोटोग्राफी विधा में महेश कुमार गुप्ता प्रथम, शिवमंगल द्वितीय, अंगद सिंह को तीसरा स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता में पूनम देवी प्रथम, चन्द्र प्रकाश द्वितीय, सुभाष निषाद तृतीय स्थान पर रहे।
विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार आयोजित अंर्तसंकायीय स्तर की स्वच्छता प्रतियोगिता कुलपति एवं ब्राण्ड एम्बेसडर प्रो0 नरेश चन्द्र गौतम के मार्गदर्शन और व्यक्तिगत अभिरूचि से चित्रकूट को स्वच्छता के मामले में नं0 एक घोषित कराने की संकल्पना को आत्मसात् कर आयोजित की गई। स्वच्छता प्रतियोगिता के संयोजक डॉ0 ललित कुमार सिंह ने बताया कि कृषि संकाय को प्रथम, कला संकाय को द्वितीय तथा विज्ञान व पर्यावरण संकाय को स्वच्छता प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला। खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक डॉ विनोद कुमार सिंह के अनुसार योगासन, कबड्डी, बॉलीबाल, टेबिल टेनिस, दौड़, ऊँचीकूद, लम्बीकूद, बैटमिंटन, आदि खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। ग्रामोदय महोत्सव एवं स्थापना कार्यक्रम संयोजक डॉ0 शशिकांत त्रिपाठी ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो0 आई0पी0 त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन में उपस्थित आगन्तुकों का स्वागत कुलसचिव डॉ0 अजय कुमार ने किया।































No comments