Header Ads

ads header

Breaking News

जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष बने शैलेश प्रधान


भोपाल,।  मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला भोपाल के शैलेश प्रधान को परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। परिषद के अध्यक्ष प्रभारी मंत्री माननीय गोपाल भार्गव की अनुशंसा पर प्रधान को परिषद से जुड़े कार्यों से जोड़ा गया है। अपनी नियुक्ति के बारे में प्रधान ने कहा कि परिषद के अध्यक्ष गोपाल भार्गव के मार्ग निर्देशन में सरकार की नीतियों के अनुरूप काम करते हुए स्वैच्छिक संगठनों एनजीओ एवं सरकार के मध्य बेहतर समन्वय बनाने में सक्रिय रुप से कार्य करूंगा और परिषद के जरिए सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। प्रधान की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह, लिली अग्रवाल, अशोक सैनी, राजीव श्रीवास्तव, राजेश साहू, संजीव गुप्ता, आरके सिंह बघेल ने बधाई दी है।
दीपक राय, १८ फरवरी

No comments