Header Ads

ads header

Breaking News

ADG DC सागर व वैज्ञानिकों के काम ने देशभर में किया कमाल



  • फोरेंसिक साइंस कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश के वैज्ञानिकों ने पेश किए 350 कागजों का दस्तावेज
  • कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया सम्मानित

दीपक राय, भोपाल...
गुजरात में हुई 24 वीं अखिल भारतीय फोरेंसिंक कांफ्रेंस में मध्य प्रदेश के दो फोरेंसिंक वैज्ञानिकों ने नाम रोशन किया है। इन्हें कांफ्रेस में सम्मानित किया गया। डीएनए के आधार पर दिए गए प्रस्तुतिकरण के कारण वैज्ञानिकों और प्रदेश फोरेंसिक ने कांफ्रेंस में सम्मान प्राप्त हुआ। गौरतलब है कि कांफ्रेंस में प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) डी.सी. सागर के नेतृत्व में फोरेंसिक विभाग के वैज्ञानिकों के एक दल गुजरात  की कांफ्रेंस में भाग लेने पहुंचा था। यहां पर वैज्ञानिकों डॉ. स्वाति श्रीवास्तव और डॉ. पंकज श्रीवास्तव द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस रिपोर्ट को खूब वाहवाही मिली और उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ. स्वाति श्रीवास्तव ने अपने प्रस्तुतिकरण में सागर में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के वैज्ञानिक परीक्षण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यह घटना प्रारंभ में किसी षडयंत्र के रूप में सामने आई थी, इसके बाद जब इसका सूक्ष्म वैज्ञानिक परीक्षण किया गया तो निष्कर्ष निकला कि घटना फैक्ट्री में अवैध एवं प्रतिबंधित रसायन से बनने वाले चाईनीज बुलैट में हुए विस्फोट के कारण हुई थी। वहीं डॉ. पंकज श्रीवास्तव में अपने प्रस्तुतीकरण में ब्लड सेम्पल से सीधे डीएनए प्रोफाइल प्राप्त करने के प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीएनए संबंधित प्रोटोकाल सामान्यत: प्रयोग में लाये जाने वाले डीएनए प्रोटोकाल से कई मामलों में बेहतर हैं। उन्होंने बताया कि इस नवीन प्रोटोकाल से गुणवत्तापूर्ण परिणाम प्राप्त करने में समय कम लगता है साथ ही इसकी लागत भी कम आती है।

जल्द न्याय दिलाती हैं यह जांच
कांफ्रेंस में टीम को लीड कर रहे एडीजी डी.सी.सागर ने बताया कि और राजधानी भोपाल में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीडि़ता को न्याय दिलाने में फोरेंसिक रिपोर्ट के सहायक होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यायलय ने फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार को साक्ष्य मानकर इस मामले में जल्द न्याय तो दिया साथ ही पीडि़त को न्याय भी मिला। उन्होंने बताया कि जीआरपी हबीबगंज थाना क्षेत्र में घटित घटना में पीडि़ता को कैसे त्वरित न्याय दिया और डीएनए की जांच रिपोर्ट के निश्चयात्मक परिणाम देने वाली रिपोर्ट माना इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी।


No comments