Header Ads

ads header

Breaking News

आज से मप्र में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल


भोपाल ।  आज से प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 50-50 पैसे प्रति लीटर महंगी हो जाएंगी। शिवराज कैबिनेट ने पिछले सप्ताह ही दोनों पेट्रोलियम उत्पाद पर 50 पैसे प्रति लीटर सेस लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। सोमवार को राज्यपाल ओपी कोहली से भी मंजूरी मिलने के बाद ये लगभग तय है कि जलछ इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी।  पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के बाद राज्य में पेट्रोल के दाम 76.69 रुपए और डीजल 65.14 रुपए प्रति लीटर हो गए. सेस लगने के बाद दोनों के ही दामों में 50-50 पैसे की वृद्धि हो जाएगी। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में पेट्रोल 80 रुपए और डीजल के दाम 70 रुपए प्रति लीटर के पास पहुंच सकते हैं। मप्र में वर्तमान में पेट्रोल पर 28 प्रतिशत वैट लिया जा रहा है, जबकि डीजल पर 22 प्रतिशत वैट वसूला जा रहा है।

No comments