Header Ads

ads header

Breaking News

ग्रामोदय की छात्रा पूजा मौर्य ने रचा इतिहास, जेआरएफ में चयन



  • ग्रामोदय की विज्ञान विषय से कर रही हैं पोस्ट ग्रेजुएशन
  • देशभर में प्राप्त की 131वीं रैंक
  • लाल जी मौर्य की होनहार बेटी हैं पूजा

तरुण चतुर्वेदी, चित्रकूट...
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने एक बार फिर देश में नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय की के विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय की छात्रा पूजा मौर्य ने गणित विषय से नेट जेआरएफ पास कर ली। उन्होंने वर्ष 2017 के जून माह में सम्पन्न हुई जे.आर.एफ. परीक्षा में यह सफलता हासिल की है। पूजा उद्यानिकी विभाग में पदस्थ लाल जी मौर्य की बेटी हैं। पूजा ने पिता ने बताया कि उनकी बेेटी ने आल इण्डिया रैकिंग में 131वीं रैंक प्राप्त की है। विज्ञान संकाय की छात्रा की इस उपलब्धी पर विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी है। अधिष्ठाता, प्रो. आई.पी.त्रिपाठी ने इस उपलब्धी को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है तथा छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

No comments