Header Ads

ads header

Breaking News

कांग्रेस नेता भाजपा सरकार के साथ करते हैं बिजनेस

demo picture of congress leader in madhya pradesh

दीपक राय, भोपाल...
मप्र नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ. हितेष वाजपेयी ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला है।  वाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल ट्रांसफार्मर ही सरकार को नहीं बेचते। वाजपेयी ने कांग्रेस को चुनौती दी है कि कांग्रेस से एकाध नेता ढूंढ लाएं जो भाजपा सरकार के साथ बिजनेस नहीं करता हो। हितेश का बयान मप्र कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया व मप्र कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के आरोपों के बाद सामने आया है। गौरतलब है कि रविवार को दीपक बावरिया भोपाल आये थे। वहां कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे के दूध के कारोबार को लेकर अब राजनीतिक बयान दिया। अरुण यादव ने कहा सीएम चौहान के बेटे की दूध डेरी पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर दूध को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की है वहीं कांग्रेस ने मांग करते हुए कहा कि आम किसानों के पशुओं का दूध भी 50 रुपए प्रति किलो के भाव से समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए।
हितेश बाजपेयी ने कहा कहा है कि बावरिया जी कहते हैं कि दूध का समर्थन मूल्य होना चाहिए ....ओके...पर ये मांग तो भारतीय किसान संघ की पुरानी है जिस पर शिवकांत दीक्षित और मुख्यमंत्री  के बीच सहमती भी बन गयी है। क्या यह मान लिया जाए कि कांग्रेस कर्णाटक या किसी कांग्रेस शासित राज्य में यह करने जा रही है? और यदि हाँ तो मेरी बावरिया जी को और उनकी कांग्रेस को चुनौती है कि हम 24 घंटे के अन्दर यह काम करेंगे यदि वे कल सुबह कर्नाटक में यह समर्थन मूल्य घोषित करा दें, नहीं तो बावरिया जी डेरी तो अजय सिंह जी भी और सत्यव्रत जी भी चला रहें हैं 7 वाजपेयी ने कहा है कि केवल ट्रांसफार्मर ही सरकार को नहीं बेचते ये आपके नेता, कोशिश करो और एसा एक नेता ढूड कर लाओ बावरिया जी जो भाजपा सरकार के साथ बिजऩेस नहीं कर रहा हो फिर बात करना हमारा सामना करने का, क्योंकि हमने तो चने खाकर और जेल जाकर कांग्रेस का सामना किया है तब सत्ता में आयें हैं बावरिया साहब। दरअसल, प्रेस कांफ्रेंस के जरिए प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया की मौजूदगी में अरुण यादव ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि कार्तिकेय को बैंक ने कर्ज के लिए 5 करोड़ की स्वीकृत दिए, क्या प्रदेश के अन्य बेरोजगारों की भी सरकार ऐसे ही मदद करेगी। अरुण यादव ने कहा कि जब दुग्ध संघ किसानों से गाय का दूध 26 रुपए और भैंस का दूध 42 रुपए प्रति लीटर के भाव से खरीदता है तो मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय की डेरी का दूध 65 रुपए किलो क्यों बेचा जाएगा। उन्होंने कहा है कि सीएम अपने बेटे की दूध डेरी मे होने वाले इन्वेस्टमेंट को सार्वजनिक करें। अरुण यादव ने बताया कि सीएम शिवराज सिंह चैहान के बेटे ने विदीशा में 7 करोड़ रुपए की लागत से दूध डेरी बनाई है। जिसके लिए हॉलेंड से 200 गायों की खरीदी हुई है7 उन्होंने सरकार पर आरोप भी लगाया है कि दूध डेरी के विज्ञापन के लिए सरकारी एजेंसी माध्यम प्रचार कर रही है। वहीं प्रदेश कांग्रेस ने मांग भी की है कि सरकार दूध का कारोबार करने वाले बदहाल किसानों के लिए 50 रुपए प्रति लीटर दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करे।

No comments