सब इंजीनियर मुकेश खरे बने समिति के अध्यक्ष
भोपाल, ईएमएस।
उप यंत्री मुकेश खरे को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का विभागीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स के प्रांताध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया ने यह मनोनयन किया। खरे के विभागीय अध्यक्ष बनने विभाग के समस्त डिप्लोमा इंजीनियर्स ने एवं अन्य विभागीय संघों ने भी बधाई दी। इस अवसर पर आर के एस तोमर महामंत्री, अरविंद गोयल, विमल शर्मा, ओंकार सिंह, पी जी महेश्वरी, टी जी रायचंदानी,एस के किसनिया आदि ने देवेन्द्र सिंह भदौरिया का धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments