कुलपति प्रो. गौतम का भव्य स्वागत
तरूण चतुर्वेदी, चित्रकूट...
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति नरेश चन्द्र गौतम को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूसा नई दिल्ली ,के पृथक नव गठित उच्चस्तरीय विशेषज्ञ कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने कुलपति प्रो0 नरेश चन्द्र गौतम का माल्यार्पण द्वारा विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर भव्य स्वागत किया और उन्हे इस नई ऊॅचाई पाने की बधाई दी। बधाई देने में गैर शिक्षक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमंें सत्यनारायण गर्ग अध्यक्ष, रामसजीवन मौर्य उपाध्यक्ष, रविराज सिंह महासचिव, डा. लालाभइया यादव , विद्यानन्द चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष, लक्ष्मन प्रसाद गर्ग, जे.के.अग्रवाल आदि सब प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments