ग्रामोदय में तीन दिवसीय योग शिविर प्रारम्भ
तरुण चतुर्वेदी, चित्रकूट...
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विवेकान्द सभागार में तीन दिवसीय योग शिविर का प्रारम्भ हुआ। गुरुवार से प्रारंभ हुआ योग शिविर 16 दिसंबर तक होगा। शिविर के आखिरी दिन आसन, प्रणायाम, क्रिया में प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाऐगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को ट्राफी दी जाऐगी। कुलसचिव डा. अजय कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. शशिकान्त त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की पूॅजा एंव स्वामी विवेकान्द को माल्यार्पण एंव दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की । योग प्रदर्शन के लिए जानी मानी संस्था अत्रियोग सेवा चित्रकूट के तत्वाधान में संपन्न हो रहे इस विशेष योग शिविर के संरक्षक विपिन विराट पांण्डेय ने कार्यक्रम का परिचय दिया और कहा कि योग को अपनी दिन चर्या में शामिल कर के हम जीवन भर स्वस्थ रह सकते है।
इस अवसर पर डा. विनोद कुमार सिंह, डा. अशोक दुवे ,डा. तुषारकांत शास्त्री , डा. अर्चना शर्मा,अजीत सिंह ,डा. स्र्वणलता शर्मा, पन्नीलाल सेन ,आदि उपस्थित रहे। अत्रि योग सेवा चित्रकूट की ओर से त्रिभुवन, विवेक, राजेन्द्र कुमार, अश्वनी ओझा, दीपक, मधुसूदन, अखिलेस, अनुज, दिलीप, अजय, वागीश, अजय त्रिपाठी आदि योग छात्र छात्राऔ ने भाग लिया।
No comments