Header Ads

ads header

Breaking News

राजौला में आगजनी, घर में आग लगने से लाखों स्वाहा...



तरुण चतुर्वेदी, चित्रकूट से...
सतना जिले के चित्रकूट के पास स्थित राजौला में आगजनी से गरीब की लाखों की संपत्ति बर्बाद हो गई। पुलिस के मुताबिक राजौला निवासी चुनवाद पाल के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं हो पाया है। इससे एक लाख से अधिक की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। पीडि़त चुनवाद ग्रामोदय विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत है और उसकी माली हालत ठीक नहीं है। पटवारी ने मौके का मुआयना कर अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है। कर्मचारी नेता शिव कुमार और मुन्ना गर्ग ने मध्यप्रदेश सरकार से पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। पीडि़त ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

No comments