Header Ads

ads header

Breaking News

नर्मदा भी नहीं धो पाएंगी दिग्विजय के 'पाप '



राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवता विषय पर सांबित पात्रा ने पूर्व सीएम पर किया कटाक्ष
देश के लिए सबसे पहले उसके नागरिक -राहुल कोठारी

दीपक राय, भोपाल। राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवता किसी भी राष्ट्र के लिए सबसे ऊपर है। यहां वोट बैंक की राजनीति को छोड़कर सभी दलों को राष्ट्रहित के बारे में सोचना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने राष्ट्रहित को किनारे रखकर वोट बैंक की राजनीति की है। रोहिंग्या मुसलमान मुद्दे पर पार्टी ने इसलिए हंगामा मचाया है क्योंकि उसमें रोहिंग्या के साथ मुसलमान शब्द जुड़ा है। उक्त उद्गार सांबित पात्रा ने व्यक्त किए। वे राजधानी भोपाल में सरोकार संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आए थे। 'राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवता' विषय पर रिटायर्ड मेजर जनरल एस. आर. सिन्हों, सरोकार के अध्यक्ष राहुल कोठारी ने भी अपनी बात रखी।
पात्रा ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा-वो कौन हैं जो नर्मदा में नहाने आए हैं। उनके पाप इतने बढ़ गए हैं कि मां नर्मदा भी उन्हें नहीं धो पाएंगी। दिग्विजय ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने लादेन को लादेन जी कहा, उन्होंने हाफिज सईद को हाफिज साहब कहा। आतंकवादियों को इतना सम्मान देने वाले मानवता को क्या समझेंगे? इन्होंने इतने पाप किए हैं कि मां नर्मदा इनके पास नहीं धो पाएंगे।

देश के लिए सबसे पहले उसके नागरिक -राहुल कोठारी
सरोकार के अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल कोठारी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बांग्लादेश, चीन, म्यांमार ने रोहिंग्याओं को खतरा बताया है। भारत के इंटेलीजेंस, आर्मी ने भी इन्हें खतरा बताया है। देश के लिए सबसे पहले उसके नागरिक हैं। सिन्हों ने कहा कि मानवता जरूरी है, लेकिन भावनाओं में बहकर निर्णय लेना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। सालों पहले भारत ने 90 हजार लोगों को यूं ही छोड़ दिया था।  भावनाओं में नहीं बहते तो आज पाकिस्तान इतनी चुनौती नहीं बनता। पाकिस्तान के झूठ आज दुनिया में उजागर हो रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक ने पाकिस्तान को झटका दिया है। पाकिस्तानी जवानों का जब तक खून नहीं बहेगा तब तक वह नहीं सुधरने वाला है।

भारत में 40 हजार अवैध रोहिंग्यान
पात्रा ने कहा कि शरणार्थी और घुसपैठिए अलग-अलग होते हैं। भारत में सिर्फ 14 हजार रोहिंग्यान ही नियम से भारत में आएं हैं, जबकि 40 हजार अवैध घुसपैठक करके घुस गए। इनसे राष्ट्र की सुरक्षा को खतरा है। म्यांमार में रोहिग्याओं का आतंकी संगठन सक्रिय है, यह संगठन आईएसआईएस के साथ मिल गया है।

देख को खतरे में डालकर मानवता की बात करते हैं औवैसी
सांबित पात्रा ने कहा कि औवेसी हैदराबाद में रहते हैं, लेकिन इन्हें घुसपैठियों की बड़ी चिंता रहती है। इन्होंने ही अवैध लोगों को भारत में प्रवेश कराकर इनका आधार कार्ड बनवा दिया ताकि वोट मिलते रहें। वोट के लिए औवेसी ने देश को खतरे में डाल दिया। इन्होंने हमेंशा मुसलमान जनता को वोट बैंक के लिए बेवकूफ बनाया है।

आतंकियों की फिक्रमंद है कांग्रेस
पात्रा ने कहा कि बाटला हाउस आतंकियों की मौत के कारण सोनिया जी को नींद नहीं आई थी। लेकिन एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए, उनके लिए कोई चिंता नहीं दिखाई। कांग्रेस आतंकियों के प्रति ऐसे रवैया अपनाती है जिससे देश की मानवता खतरे में पड़ जाती है।

चुनाव के लिए देश को दांव पर लगा रहे
चुनाव हारना जीतना अलग बात है। लेकिन भारत को हारने नहीं देना है। मां भारती को नहीं हारने देना है। इस भूमि में वेदों का जन्म हुआ। इस भूमि ने वसुदैव कुंटुबकम का नारा दिया। इस भूमि ने सभी धर्मों के लोगों को एकता में पिरौया है।

सुप्रीम कोर्ट से ऊपर जाना चाहते हैं विरोधी
पात्रा ने कहा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में संविधान का हवाला देकर रोहिंग्याओं पर रोक लगाने को कहा है। यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवता का विषय है। यह भारत की रक्षा का मामला है। बाबा साहब अंबेडकर के संविधान के आधार पर ही मोदी सरकार कार्य कर रही है।

केरल का जिक्र
केरल में भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। यहां मानवता की हत्या की जा रही है। यह स्वीकार नहीं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जी रैली कर रहे हैं। वे हत्याओं का विरोध जता रहे हैं।

कांग्रेस का कानून सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
1984 में कांग्रेस ने आईएमडीटी एक्ट बनाया था। इसके तहत अगर कोई घुसपैठिया पकड़ा जाता था, वह खुद का प्रमाण नहीं देता था। पुलिस को ही उसकी जानकारी जुटानी मुश्किल होती थी। ऐसे में देश में हजारों घुसपैठिये घुस आए। तब सर्वानंद सोनेवाल ने सुप्रीम कोर्ट में केस किया। सुप्रीम कोर्ट ने 2005 में सख्त होकर कांग्रेस सरकार को फटकारा- यह घुसपैठिये नहीं हैं, यह आंक्रांता हैं, यह देश के लिए खतरा हैं। इसलिए केंद्र सरकार इस कानून को बदले।

अमेरिकी हमले में भाजपा-संघ का हाथ बता देती कांग्रेस
कांग्रेस ने हमेशा संघ और भाजपा पर झूठे आरोप लगाए हैं। हाल ही में लॉस वेगास में हुए आतंकी हमले का हमलावर अगर मारा नहीं जाता तो कांग्रेस के नेता उस हमले में लिए संघ और भाजपा का हाथ बता देते।

मुसलमान हमारे भाई हैं
पात्रा ने मुसलमानों को भाई संबोधित करते हुए कहा कि मुसलमान भाईयों हम तो हमेशा साथ-साथ भाई-भाई की तरह रहे हैं। लेकिन यह रोहिंग्यान किसी के नहीं हैं। आपके नेता आपको मुसलमान कहकर भड़का रहे हैं। आप समझदार हैं ऐसे नेताओं के बहकाने में मत आना।

यह भी बोले सांबित पात्रा



  • रोहिंग्यान के साथ मुसलमान जुड़ा है इसलिए मचा हंगामा
  •  वोट बैंक की राजनीति के कारण देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रहे विपक्षी
  • मानवता के नाम पर भावुक होकर नहीं, संविधान के हिसाब से निर्णय ले रही मोदी सरकार
  • पाकिस्तान पर अमेरिका ने दबाव बनाया है। अब उससे न निगलते बन रहा न उगलते
  • मोदी जी ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर कर दिया है
  • अब खुद पाकिस्तान हाफिज सईद को पाकिस्तान की हड्डी बता रहा है
  • डोकलाम में भारत ने रणनीतिक रूप से जीत हासिल की है
  • राहुल गांधी जवानों की शहादत को खून की दलाली कहते हैं, लेकिन कश्मीर में पत्थरबाजी करने वाले इन्हें बच्चे नजर आते हैं


No comments