'राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवता' विषय पर होगा संवाद
- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांबित पात्रा रखेंगे अपनी बात
दीपक राय, भोपाल। राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवता विषय पर राजधानी भोपाल में व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है। 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस व्याख्यान में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सामाजिक, राजनीतिक विषयों के जानकार डॉ. संबित पात्रा अपनी बात रखेंगे। पात्रा 5 अक्टूबर को प्रात: 7.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। यह आयोजन सरोकार समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
सरोकार के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने बताया कि वर्तमान समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य, आतंकवाद और रोहिंग्या घुसपैठ जैसे विभिन्न प्रकार के संघर्षों से घिरा हुआ है। इसके कारण भारत सहित संपूर्ण विश्व की मानवता के सामने गंभीर खतरे पैदा हो गये हैं। इन परिस्थितियों में सामाजिक चेतना जागृति के द्वारा निश्चित ही विश्व को विभीषिका से बचाया जा सकता है। इन्हीं प्रयासों के तहत इस संवाद राष्ट्रीय सुरक्षा एवं मानवता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 5 अक्टूबर को होटल पलाश में दोपहर ठीक 12 बजे प्रारंभ होगा। व्याख्यान देने वालों में मेजर जनरल एस.आर.सिन्हो (रिटा.) एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी सरोकार समिति महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन कर चुकी है। इन कार्यक्रमों में युवा उपन्यासकार चेतन भगत, प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी, अंतरराष्ट्रीय धावक सुश्री पी.टी. ऊषा, सांसद अनुराग ठाकुर को आमंत्रित किया जा चुका है। समिति द्वारा हाल ही में सर्वाधिक ज्वलंत विषय ब्लू व्हेल पर भी कार्यशाला का आयोजन किया गया था।


No comments