Header Ads

ads header

Breaking News

ब्लू व्हेल की चुनौतियां और समाधान पर होगी चर्चा


- खतरनाक खेल से बचाव के लिए कार्यशाला आज
भोपाल। किशोरों की मौत का कारण बन रहे इंटरनेट आधारित ब्लू व्हेल गेम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया जा रहा है। 'ब्लू व्हेल: चुनौतियां और समाधान' विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में इस खतरनाक खेल से बचने के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी। यह आयोजन मंदार-एंड-नो-मोर मिशन के सहयोग से भोपाल सरोकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। होटल राजहंस रिट्ज में आयोजित इस कार्यशाला में आईटी विशेषज्ञ, साइबर क्राइम विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, बच्चों के काउंसलर, कला विशेषज्ञ, योग विशेषज्ञ इस खेल की चुनौती पर समाधान की जानकारी प्रदान करेंगे।

सरोकार के अध्यक्ष राहुल कोठारी ने बताया कि कार्यशाला में शिक्षक, छात्र प्रतिनिधि, अभिभावक प्रतिनिधि, एनसीसी, स्काउट अधिकारी, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, आनन्द विभाग, यूनिसेफ प्रतिनिधि सामूहिक चर्चा करेंगे। कार्यशाला में सामने निकलकर आने वालेे सुझाव व समाधान की रिपोर्ट क्रियान्वयन हेतु मध्यप्रदेश एवं भारत सरकार को भेजी जाएगी। कार्यशाला में आए सुझावों को वालंटियर्स के माध्यम से इस विषय में जागरुकता के लिये अन्य गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। 

No comments