Header Ads

ads header

Breaking News

पैरालम्पिक खिलाड़ी झाझारिया को मिल सकता है खेल रत्न


-देवेंद्र के साथ ही सरदार सिंह के नाम की सिफारिश
- अर्जुन पुरस्कार के लिए पुजारा सहित 17 नाम भेजे
नई दिल्ली। भाला फेंक के जबरदस्त खिलाड़ी देवेंद्र झाझारिया और भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिल सकता है। इस पुरस्कार के लिए एक समिति ने दोनों के नाम की सिफारिश की है। देवेंद्र पेरालंपिक (दिव्यांगों का ओलंपिक) में दो बार स्वर्ण पदक विजेता  हासिल कर चुके हैं। इस पुरस्कार के लिए भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह के नाम की भी सिफ़ारिश की गई है। इस मामले पर अंतिम फैसला खेल मंत्रालय करेगा।

इन्हें मिल सकता है अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर, पेरालम्पिक पदक विजेता एम थंगावेलू और वरूण भाटी, गोल्फर एसएसपी चौरसिया समेत 17 खिलाडिय़ों के नामों की अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफ़ारिश की गई है।

पहले भारतीय होंगे झांझारिया
36 वर्षीय झांझारिया परालम्कि में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उनके नाम की सिफ़ारिश जस्टिस (सेवानिवृत) सीके ठक्कर के नेतृत्व वाली समिति ने की है जिनके लिए झंझारिया पहली पसंद है। दूसरी पसंद सरदार सिंह हैं। समिति ने कहा है कि दोनों के नामों पर इस पुरस्कार के लिए विचार किया जाना चाहिए।   

No comments