दुनिया ने भारत की ताकत मान ली तो पाकिस्तान क्यों नहीं मान रहा
संसद में कांग्रेस हुई उग्र, आनंद शर्मा का प्रधानमंत्री मोदी से सवाल
नई दिल्ली, ईएमएस। संसद में चर्चा के दौरान विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा। राज्यसभा में कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी पर सवालों की झड़ी लगा दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 'मन की बातÓ करते हैं, लेकिन बॉर्डर पर हो रही घटनाओं पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं। शर्मा ने कहा अभी कई घटनाएं हुई हैं, जिन पर प्रधानमंत्री का कोई वक्?तव्य नहीं आया। भारत की विदेशनीति और सामरिक भागीदारों के साथ तालमेल विषय पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री पर कमेंट करने से नहीं चूके। प्रधानमंत्री अमेरिका जाकर यह कहते हैं कि हिंदुस्तान की शक्ति के सामने दुनिया ने माथा झुका दिया। दुनिया ने भारत की ताकत मान ली। उसे स्वीकार कर लिया। आनंद शर्मा ने कहा कि दुनिया ने भारत की ताकत को तो मान लिया लेकिन पाकिस्तान नहीं मान रहा। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से कई घटनाएं हुई हैं। उस पर लगाम नहीं लग रही है।
भारत चीन के संबंधों पर आनंद शर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के 1959 में संसद में दिए गए बयान का उल्लेख किया और कहा कि सिक्कमि और भूटान की जिम्मेदारी भारत की है, जबकि उस समय सिक्कमि की स्थिति वैसी नहीं थी जैसी आज है। वन वेल्ट वन रोड मामले पर आनंद शर्मा ने कहा कि हमें यह देखना चाहिए कि सारी दुनिया इस मामले में हमें कैसे देख रही है। यह पूरे तरीके से आर्थिक और संपर्क के लिए है। इस पर फिर से सोचना चाहिए। इस प्रोजेक्ट में रूस, कोरिया, जापान सब शामिल हैं। शर्मा ने पड़ोसी देश के साथ भारत के संबंधों को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। शर्मा ने कहा कि नेपाल के साथ हमारे संबंध काफी मुश्किल हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री पहली बार नेपाल गए तो वहां भव्य स्वागत हुआ। बड़ा अच्छा काम करके आए, लेकिन दूसरे दौरे पर भूकंप आ गया। तीन जनसभा करने की घोषणा यहीं से कर दी गई उनमें से एक जनकपुर में था, लेकिन इस पर वहां विरोध होने लगा। शर्मा ने कहा कि वहां की समस्या को समझना जरूरी है। श्रीलंका के साथ संबंधों को लेकर आनंद शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह इसे ठीक से हैंडिल नहीं कर रही है। चाइना पाकिस्तान में पोर्ट बना रहा है। मालदीव अपने हाथ से निकल-सा गया है और हम उसे सही से हैंडिल नहीं कर पा रहे हैं। आनंद शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि जो वादा अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ किया गया है चाहे वह कांग्रेस के शासन काल में की गई हो या उसके बाद, उसे हर हाल में निभाया जाना चाहिए। आनंद शर्मा ने रूस के साथ भारत के बदलते संबंधों पर भी सवाल उठाए। शर्मा ने कहा- रूस उस समय से हमारे साथ रहा है जब भारत बुरे दौर से गुजर रहा था। उसने रक्षा और उसने अंतरिक्ष के क्षेत्र में हमारी काफी मदद की है। इसे हमें नहीं भूलना चाहिए।
संसद को बताएं मोदी- 65 दौरों से देश को क्या मिला
राज्यसभा में बहस के दौरान कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि डोकलाम विवाद सुलझाने के लिए केंद्र के पास क्या नीति है। उन्होंने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार विदेशी नीति में स्थिरता की कमी है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और पाक शंघाई सदस्य हैं। और रूस ने पाकिस्तान के साथ रक्षा सौदा किया है। उन्होंने कहा कि पाक ने टर्की के साथ भी ऐसा ही किया है। इसी प्रश्न को दोहराते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पूछा कि आखिरकार आपका कैसा रोड़मैप है, क्या इसके बारे में आपने कभी विचार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार कभी कुछ कहती है तो कभी कुछ और । इससे देश को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने मोदी को निशाने में लेते हुए कहा कि वह अफगान से लाहौर की यात्रा पर गए, जबकि अफगान से हमारे संबंध बहुत ही संवेदनशील है। तो फिर उन्होंने ऐसा क्यों किया उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अबतक 65 देशों की यात्रा की है, लेकिन संसद को आजतक कुछ नहीं बताया कि उनकी इन यात्राओं से देश को क्या हासिल हुआ है।
No comments