Header Ads

ads header

Breaking News

भारत की श्रीलंका पर रिकॉर्ड जीत



दांबुला। शिखर धवन के शतक (132 नाबाद) और कप्तान विराट कोहली की फिफ्टी (82 नाबाद) से रविवार को श्रीलंका पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। श्रीलंका की पारी 43.2 ओवरों में 216 रनों पर समाप्त हुई। जबाब में भारत ने 28.5 ओवरों में 1 विकेट पर 220 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। गुणतिलके ने डिकवेला के साथ मिलकर श्रीलंका को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 14 ओवरों में 74 रनों की भागीदारी की। चहल ने इस भागीदारी को तोड़ा जब उन्होंने गुणतिलके (35) को एकस्ट्रा कवर पर राहुल के हाथों झिलवाया। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरने लगे। डिकवेला ने 8 चौकों की मदद से 64 रन बनाए, वे इसके बाद जाधव के शिकार बने। कुशल मेंडिस (36) अक्षर पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में बोल्ड हुए। कप्तान उपुल थरंगा 11 रन बनाकर जाधव के दूसरे शिकार बने तो चमारा कापूगेडरा 1 रन बनाकर रन आउट हुए। पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने एक छोर थामे रखा, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई सहायता नहीं मिली। वानिंडू हसरंगा 2 रन बनाकर पटेल के शिकार बने तो थिसारा परेरा को बुमराह ने पैवेलियन भेजा। मैथ्यूज 36 रनों पर नाबाद रहे। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने 34 रनों पर 3 विकेट लिए। जाधव, बुमराह और चहल को 2-2 विकेट मिले।

No comments