Header Ads

ads header

Breaking News

महिला बाल विकास मंत्री बोलीं- शराब बंद नहीं होनी चाहिए


- मध्य प्रदेश की महिला मंत्री अर्चना चिटनीस ने दिया अजीब जवाब
- प्रदेश भर में महिलाओं द्वारा की जा रहा है शराब का विरोध
 भोपाल । मैं शराब बंद करने के पक्ष में नहीं हूं। मैं मुख्यमंत्री से शराबबंदी के लिए कभी भी बात नहीं करूंगी। प्रदेश में शराबबंदी नहीं होनी चाहिए। उक्त बातें मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री अर्चना चिटनीस ने कही हैं। गुरुवार को वे मंत्रालय में पत्रकारों को जवाब दे रही थीं। इस दौरान जब पत्रकारों में उनसे शराबबंदी के बारे में रुख जानना चाहा तो उन्होंने अजीबो-गरीब जवाब दिया।
एक महिला मंत्री का यह जवाब तब आया है, जबकि प्रदेशभर में महिलाएं शराब दुकानों का विरोध कर रही हैं। कई शहरों में तो महिलाओं ने तोडफ़ोड़ भी की है।

...और क्या बोलीं चिटनीस
राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री चिटनीस से पूछा गया कि क्या वे मुख्यमंत्री से शराबबंदी का आग्रह करेंगी? इस पर मंत्री चिटनीस ने कहा कि शराब से प्रदेश को आर्थिक दृष्टि से कोई लाभ नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यसन छोडऩे वाले का अपना संकल्प होना चाहिए।

राखी पर नशा न करने का संकल्प
चिटनीस ने कहा कि साल में एक बार रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। राखी बांधने पर भाई अपनी बहन को कुछ उपहार देता है। उन्होंने कहा कि इस बार राखी पर भाई अपनी बहन को उपहार स्वरूप नशा नहीं करने का संकल्प देगा। मंत्री ने कहा कि विभाग की ओर से एक संकल्प पत्र जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में सकल्प पत्र भेजे जा रहे हैं। सभी भाइयों तक यह संकल्प पत्र पहुंचेगा। इसे बहनों की पूजा की थाली में रखना होगा।

No comments