Header Ads

ads header

Breaking News

ट्रेन में बासी पनीर की शिकायत, ट्रेन रोककर आधे घंटे जांच


रतलाम, । ट्रेनों में घटिया भोजन दिए जाने की वारदात दिनों दिन बढ़ते जा रही हैं। गौरतलब है कि महीने कैग की रिपोर्ट के बाद रेल यात्रियों की खान-पान संबंधित शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद ये यात्री और रेलवे सख्त हो गए हैं। यह मामला मंगलवार रात दुरंतो एक्सप्रेस का है। एक महिला यात्री ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे खाने में दिया गया पनीर बासी है। शिकायत पर हड़कंप मच गया और रेलवे के 5 अधिकारी जांच के लिए पहुंच गए। ट्रेन के पेंट्रीकार की जांच की गई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। यात्री के बयान भी दर्ज किए गए और पेंट्रीकार मैनेजर से भी पूछताछ की गई। इस दौरान दुरंतो को आधे घंटे तक रोका गया। जांच के बाद मामले में बुधवार को रिपोर्ट तैयार की गई। अब संबंधित फर्म पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट आईआरसीटीसी मुख्यालय भेजी जाएगी। बता दें कि बीते महीने कैग ने अपनी रिपोर्ट रेलवे के खाने को खाना लायक नहीं बताया था। इसके बाद से रेलवे अलर्ट हो गया है। मंगलवार रात करीब 10 ट्रेन संख्या 12263 दुरंतो एक्सपे्रस रतलाम के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर ठहरी। इससे ठीक पहले कोच बी-8 में 45 नंबर सीट पर सवार महिला यात्री संगीता सिंह ने टीटी को शिकायत की कि उसे खाने में दिया गया पनीर खराब है। इस पर शिकायत कंट्रोल रूम पहुंची। तुरंत बाद वाणिज्य विभाग तथा रेलवे अस्पताल के अधिकारी सक्रिय हुए। सहायक वाणिज्य प्रबंधक अमित कुमार साहनी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ। एके मालवीय, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य हेल्थ निरीक्षक सहित कैटरिंग तथा आईआरसीटीसी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेंट्रीकार में गहन जांच की। मैनेजर व कर्मचारियों से पूछताछ की। यात्री के बयान लिए गए। साथ ही खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए। इस कार्रवाई के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
सघन जांच जारी
खानपान संबंधित शिकायतों को देखते हुए हर प्रमुख ट्रेनों की जांच की जा रही है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेनों की आकस्मिक जांच भी की जा रही है। बुधवार शाम को जम्मूतवी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार की भी जांच की गई। गंदगी को लेकर अधिकारियों ने संचालक को निर्देश दिए साथ ही सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की बात कही।

No comments