रिटायर्ड इंजीनियर और उनकी दोनों पत्नियों की संपत्ति राजसात
![]() |
| vimal gangwal ida engineer |
-आईडीए में पदस्थ थे गंगवाल
- ईओडब्ल्यू ने की थी छापे की कार्रवाई
इंदौर। आईडीए के रिटायर्ड इंजीनियर विमल गंगवाल की संपत्ति राजसात होने जा रही है। उनके यहां कुछ साल पहले ईओडब्ल्यू ने छापा मारकर उसकी करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया था। इस मामले में चालान पेश हो चुका है। अब ईओडब्ल्यू द्वारा उसकी संपत्ति राजसात करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एक प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है जहां से अनुमति मिलने पर विशेष न्यायालय में आवेदन देकर उसकी संपत्ति राजसात करने की कार्यवाही होगी। ईओडब्ल्यू के छापे में वसंत विहार में छह प्लॉट को जोड़कर बनाया गया बंगला, मेट्रो टॉवर में सात दुकानें, स्नेहलतागंज में तीन मंजिला मकान, बड़वाह, राऊ, देपालपुर, कसरावद में करोड़ों की कृषि भूमि और कई महंगे वाहन का खुलासा हुआ था। अब इन सभी को राजसात किया जाएगा। जांच में ईओडब्ल्यू को पता चला था कि गंगवाल को दो पत्नियां हैं। एक मीना और दूसरी प्रतिभा। पहली पत्नी साथ रहती है, जबकि दूसरी को स्नेहलतागंज में बंगला बनाकर दिया है। दोनों के नाम की संपत्ति ईओडब्ल्यू ने जब्त की थी।

No comments