30 के बाद महिलाएं बनाती हैं आकस्मिक संबंध
-एक डेटिंग वेबसाइट ने किया सर्वे
नई दिल्ली ()। हाल ही में एक अध्ययन हुआ है। अध्ययन में कहा गया है कि अमूमन 30 की उम्र के बाद महिलाएं कैजुअल रिलेशनशिप (आकस्मिक) में रुचि लेने लगती हैं। एक डेटिंग वेबसाइट के एक सर्वे के मुताबिक, ज्यादातर महिलाएं 30 साल की होने के बाद अपने पार्टनर को धोखा देती हैं और एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स (विवाहेतर संबंध) करना पसंद करती हैं। अध्ययन के मुताबिक महिलाओं की धोखा देने की औसतन उम्र 36.6 साल है। अध्ययन में यह भी कहा गया कि अधिकतर महिलाओं की शादी 29 साल में हो जाती है। स्टडी के मुताबिक, 29 साल में शादी और 36 साल में एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स के बीच के गैप में महिलाएं अपनी शादीशुदा लाइफ से बहुत खुश रहती हैं और एन्जॉय करती हैं, पर उसके बाद वह अपनी लाइफ में कुछ नयापन लाने के लिए संबंध बनाती हैंं। वेबसाइट के फाउंडर का कहना है कि पार्टनर का अपने रिलेशनशिप को अटेंशन न देने से शादी के 6 से 7 साल के बाद कपल्स का चार्म फीका पड़ सकता है। चार्म फीका पडऩे के बावजूद दोनों का इमोशनल अटैचमेंट बना रहता है। रिसर्च में ये भी कहा गया कि दोनों ही पार्टनर ओपन रिलेशनशिप को स्वीकार करते हैं क्योंकि वे ये जानते हैं कि दोनों की सेक्सुअल लाइफ बेहतर करने के लिए कैजुअल रिलेशनशिप यानि एक्सट्रा मैरिटल रिलेशनशिप जरूरी है।
No comments