Header Ads

ads header

Breaking News

आयुर्वेद के नाम पर बाबा रामदेव ने लोगों की भावनाओं से खेला

patanjali product fail in quality test

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के 32 उत्पाद जांच में फेल हो गए
-शिवलिंगी बीज में 31.68 प्रतिशत विदेशी पदार्थों की मिलावट मिली
-2013 से 2016 के बीच लिए गए थे 82 सेंपल
- हरिद्वार के आयुर्वेद-यूनानी ऑफिस ने लिए थे सेंपल
हरिद्वार,।  योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के करीब 40प्रतिशत पदार्थ हरिद्वार की एक लैब में क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार यह खुलासा एक सूचना के अधिकार अधिनियम के जरिए हुआ। आरटीआई के अनुसार 2013 से 2016 के बीच 82 सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 32 उत्पाद की क्वालिटी मानकों पर खरी नहीं उतरी है। इसमें पतंजलि आंवला दिव्य जूस और शिवलिंगी बीज भी शामिल है।
आपको बता दें कि पिछले महीने सेना की कैंटीन ने भी पतंजलि के आंवला जूस पर बैन लगा दिया था, क्योंकि यह पश्चिम बंगाल की पब्लिक हेल्थ लैब की जांच में फेल पाया गया था। उत्तराखंड की स्टेट गर्वनमेंट लैब रिपोर्ट के मुताबिक, आंवला जूस की पीएच वैल्यू तय मानक से नीचे पाई गई। पीएच वैल्यू सात से नीचे होने पर एसिडिटी और अन्य मेडिकल परेशानियां हो सकती हैं। वहीं आरटीआई खुलासे के अनुसार शिवलिंगी बीज में 31.68 फीसदी विदेशी तत्व पाए गए हैं। रामदेव के सहयोगी और पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने लैब की रिपोर्ट को गलत बताया है और कहा कि यह पतंजलि ब्रांड की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि शिवलिंगी बीज प्राकृतिक है, उसमें हम कैसे मिलावट कर सकते हैं?

ये पदार्थ गुणवत्ता विहीन निकले
पतंजलि उत्पादों के अलावा आर्युवेदिक दवाओं के 18 नमूनों जैसे कि अविपटट्टिका चूर्ण, तलसदाय चूर्ण, पुष्नलुगा चिकना, लवन भास्कर चूर्ण, योगराज गुग्गुलु, लक्शा गग्गुलू भी क्वालिटी मानकों पर कमजोर पाए गए हैं। पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड आर्युवेद उत्पादों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। हरिद्वार और ऋ षिकेश में 1,000 से ज्यादा डीलर, निर्माता और आर्युवेद दवाओं के आपूर्तिकर्ता हैं।
फिर जांच कैसे
निर्माताओं में से एक, माइनर फॉरेस्ट प्रोडक्शन प्रोसेसिंग एंड रिसर्च सेंटर (एमएफपी-पीआरसी) ने कहा कि दवाओं को उत्तराखंड आयुष विंग की मंजूरी के बाद ही आपूर्ति की गई थी। आयुष मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि उनका विभाग उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिक नियमित परीक्षण करने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा, हमारे पास नमूनों का परीक्षण करने के लिए हरिद्वार में एक प्रयोगशाला है लेकिन इसमें आवश्यक कर्मचारियों की कमी है। हमने पांच नए केमिस्ट्स नियुक्त किए हैं और भर्ती की प्रक्रिया में हैं।

सेना ने आवला जूस बेचने से किया था इंकार
गौरतलब है कि गत माह ही पश्चिम बंगाल की जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में पतंजलि के आंवला ज्यूस का गुणवत्ता परीक्षण किया था। परीक्षण की जो रिपोर्ट सामने आई उसके बाद से ही सशस्त्र बलों के कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट ने आंवला ज्यूस को बेचने से इंकार कर रोक लगा दी थी।

No comments