1 रुपए का नोट छपेगा, रंग और डिजाइन नई होगी
नई दिल्ली, । बाजार में जल्द ही नए फीचर और कलर एवं डिजायन के साथ 1 रुपए का नया नोट आ जाएगा। हालांकि इस नए नोट के आने के बाद भी पहले से बाजार में मौजूद नोट भी मान्य रहेंगे। इसके अलावा 1 रुपए के पुराने सिक्के भी स्वीकार किए जाएंगे। यह एक रुपये का नया नोट, जिसे सरकार की ओर से छापा जाता है, गुलाबी हरे रंग का होगा। इसके पिछले हिस्से पर एक रुपए के सिक्के की तस्वीपर छपी होगी। एक रुपए के इस नए नोट पर आरबीआई की जगह पर हिंदी और अंग्रेजी में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया छपा होगा। नोट का आगे का हिस्सा फीका गुलाबी और हरे रंग का होगा। इस नए नोट के दाहिनी ओर नोट का नंबर काले रंग में छपा हुआ होगा। वहीं नोट के पीछे की ओर साल 2017 मुद्रित होगा। साथ ही इसमें एक रुपए के सिक्के का भी प्रतिनिधित्व होगा। आपको बता दें कि एक रुपये के नोट पर आर्थिक मामलों के सचिव के हस्ताक्षर होते हैं, जबकि अन्य सभी नोटों पर आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं। इस एक रुपये के नये नोट पर शक्तिकांत दास के हिंदी और अंग्रेजी में हस्तोक्षर होंगे।
नोटों की छपाई की घटी लागत
नोटों की प्रिंटिंग में उच्च तकनीक का इस्तेमाल करने के कारण लागत में कमी देखने को मिली है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय बैंक फिर से प्रिंटिंग पर विचार कर रहा है। मौजूदा समय में देश में एक रुपए के सिक्के ढाले जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि करीब 20 वर्ष पहले रिजर्व बैंक ने एक रुपए का नोट छापना बंद कर दिया था। नए नोट ज्यादा सुरक्षा फीचर्स से लैस होंगे।
No comments