Header Ads

ads header

Breaking News

डिग्रीधारियों को छोड़कर अन्य को क्यों दी जा रही नौकरियां


नौकरियों में प्राथमिकता के लिए उपाधि धारक पत्रकार संघ सौंपा ज्ञापन
भोपाल/ खंडवा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनसंपर्क, संचार और जनसंपर्क से जुड़़े संस्थानों में मनमानी की जा रही है। जबकि इन क्षेत्रों में पत्रकारिता में उपाधि प्राप्त अभ्यार्थियों का ही चयन किया जाना चाहिए। हद तो तब हो गई जबकि जनसंपर्क अधिकारी जैसे पदों पर भी दूसरे विषयों के अभ्यार्थी आ रहे हैं जिससे इस महत्वपूर्ण पद पर अयोग्य लोग आ रहे हैं। इसी व्यवस्था के विरोध में माखनलाल चतुर्वेदी उपाधि धारक पत्रकार संघ ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के विस्तार परिसर कर्मवीर विद्यापीठ के प्राचार्य संदीप भट्ट को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति से मांग की है कि वह अपने स्तर से पत्रकारिता में उपाधि प्राप्त छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार से जनसंपर्क से जुड़े संस्थानों में नौकरियों में पत्रकारिता के छात्रों को प्रथमिकता दी जाए।

पत्रकार संघ के अध्यक्ष निशांत सिद्दीकी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि पत्रकारिता क्षेत्र में उपाधि धारक छात्रों को सरकारी व निजी संस्थानों में नौकरी में प्राथमिकता दी जाए। लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए पत्रकारिता की उपाधि अनिवार्य की जाए साथ ही निजी समाचार संस्थानों में पत्रकारिता में उपाधिधारक छात्रों को उचित पद व वेतनमान प्रदान किया जाए।
तो फिर आर्ट पढ़ा व्यक्ति डॉक्टर बन जायेगा
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जैसे कोई आर्ट पढ़ा हुआ व्यक्ति डॉक्टर नहीं बन सकता, डॉक्टर बनने के लिए बायोलॉजी पढ़ाई जाती है उसी प्रकार जनसंपर्क अधिकारी बनने के लिए पत्रकारिता की पढ़ाई की जाती है, लेकिन इस पेशे में किसी भी विषय का अभ्यार्थी कैसे नियुक्त हो सकता है।

No comments