Header Ads

ads header

Breaking News

6 महीने पहले से हो रही थी नोटबंदी की तैयारी : गर्वनर


नई दिल्ली, (ईएमएस)। 8 नवंबर 2016 को राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने टीवी पर दिए भाषण में 500 और 1000 रुपए के नोट पर पाबंदी की घोषणा की थी। इसके तीन घंटे पहले रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड ने इस प्रतिबंध को मंज़ूरी दे दी थी। आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने शुक्रवार को दूसरी संसदीय समिति के सामने नोटबंदी की इस मुहिम के पहले हुई घटनाओं की कड़ी को समझाया। जो दस्तावेज़ पेश किए, उनसे पता चलता है कि हालांकि सरकार और आरबीआई के बीच नोटबंदी पर चर्चा तो पिछले साल मई से शुरू हो चुकी थी, लेकिन 7 नवंबर को इस योजना ने पूरी स्पीड पकड़ी और 24 घंटे में इसे अमली जामा पहना दिया गया। 

No comments