Header Ads

ads header

Breaking News

देश में नहीं चलेंगे 100 के नोट

इस देश में नहीं चलेंगे 100 के नोट, जानिए क्यों

कराकस एजेंसी First Published:12-12-2016 06:43:09 PMLast Updated:12-12-2016 06:54:40 PM
   
100 rupee note bane


वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में सबसे बड़ी मुद्रा 100 बोलिवर के नोट को बंद करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने रविवार रात एक घोषणा में कहा कि कोलंबिया में नकदी की जमाखोरी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विश्व में सबसे अधिक महंगाई झेल रहे वेनेजुएला की सरकार ने नए नोट और सिक्के जारी करने की तैयारी की है, जिनका मूल्य इस समय उपलब्ध सबसे बड़ी राशि के नोट से लगभग 200 गुना ज्यादा होगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अगले 72 घंटे में 100 बोलिवर के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय माफियाओं ने मुख्य तौर पर कोलंबियाई शहरों में और ब्राजील में 100 बोलिवर के अरबों नोट छिपा रखे हैं। उन्होंने आदेश दिए कि जमीनी, वायु और समुद्री रास्ते बंद किए जाएं ताकि वे लोग नोट बैंक में लौटा न सकें। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का कहना है कि देश में मुद्रास्फीति 475 फीसदी पर पहुंच गई है।

अमेरिका पर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया
मादुरो ने कहा कि राष्ट्रीय बैंकों को इस गड़बड़ी की जानकारी है। अमेरिका के एक एनजीओ की अगुवाई में अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश रची गई है और यह एनजीओ अमेरिका के वित्त विभाग के अधीन है। हालांकि वेनेजुएला के विपक्षी नेता जोश गुएरा ने कहा कि इतने कम समय में वैध वोट भी वापस नहीं हो सकते।

सौ के नोट से एक कैंडी भी नहीं खरीद सकते
कच्चे तेल के गिरते दामों और डॉलर की कमी के कारण देश में भोजन, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। वेनेजुएला के 100 बोलिवर के एक नोट की कीमत इस समय एक डॉलर के तीन सेंट्स से कुछ कम है। सौ बोलिवर के एक नोट से मुश्किल से एक कैंडी खरीदी जा सकती है। यदि किसी को एक हैमबर्गर खरीदना है तो उसे 50 ऐसे नोट चाहिए।

जिम्बाब्वे ने भी उठाया ऐसा कदम
डॉलर के मुकाबले स्थानीय मुद्रा धराशायी होने के बाद जिम्बाब्वे की मुगाबे सरकार ने भी हाल में जिम्बाब्वे डॉलर बंद कर बांड नोट जारी करने का निर्णय किया है। यहां लाखों जिम्बाब्वे डॉलर के नोट से ब्रेड का एक टुकड़ा भी खरीदा नहीं जा सकता।

No comments