भाजपा के 24 नाम तय: राजस्थान की राजसमंद सीट से दीया कुमारी, मप्र के ग्वालियर से शेजवलकर को टिकट,बाकी नाम के लिए देखे सूची
भाजपा के 24 नाम तय: राजस्थान की राजसमंद सीट से दीया कुमारी, मप्र के ग्वालियर से शेजवलकर को टिकट,बाकी नाम के लिए देखे सूची
- जयपुर के पूर्व राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी सवाई माधोपुर से भाजपा विधायक रह चुकी हैं
- भाजपा की 18वीं लिस्ट में भी इंदौर और भोपाल से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं
- मप्र की छिंदवाड़ा सीट से नाथन शाह को टिकट, यहां से मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ कांग्रेस उम्मीदवार
- उप्र की झांसी सीट से अनुराग शर्मा उम्मीदवार होंगे, उमा भारती पिछली बार यहां से सांसद थीं
नई दिल्ली. भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 24 और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। पार्टी की 18वीं लिस्ट में हरियाणा की 8, मध्यप्रदेश की 3, ओडिशा की 1, राजस्थान की 4, उत्तरप्रदेश की 4, प बंगाल की 1 और झारखंड की 3 सीटों पर नाम तय किए गए हैं। भाजपा ने ग्वालियर से विवेक शेजवलकर को टिकट दिया है। वे यहां से मेयर हैं। वहीं, छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ के खिलाफ नाथन शाह को टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कमलनाथ के खिलाफ विवेक साहू (बंटी) को उतारा है
1. उत्तर प्रदेश की झांसी सीट से अनुराग शर्मा उम्मीदवार होंगे। मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, इसके बाद पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।
2. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को हरियाणा की गुड़गांव सीट से टिकट दिया गया है।
3. उप्र की बांदा सीट से मौजूदा सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा की जगह पार्टी ने आरके पटेल को मैदान में उतारा है। वे श्यामाचरण गुप्त के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। गुप्त पिछली बार भाजपा के टिकट पर जीते थे। अब वे सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी हैं।
4. इस लिस्ट में भाजपा ने राजस्थान की तीन सीटों पर उम्मीदवार तय किए, राजसमंद से जयपुर राजघराने से जुड़ीं दिया कुमारी को टिकट मिला। अभी यहां से भाजपा के हरिओम सिंह राठौर सांसद हैं। दिया पहले सवाई माधोपुर से विधायक रह चुकी हैं।
5. राजस्थान की बाड़मेर सीट से सांसद कर्नल सोनाराम का टिकट कटा। इस सीट पर भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह के खिलाफ कैलाश चौधरी को उतारा है।
6. देवास से महेंद्र सोलंकी को टिकट दिया गया है। वे कांग्रेस प्रत्याशी और कबीरपंथ की आवाज प्रह्लाद टिपानिया के खिलाफ उम्मीदवार होंगे।
7. भाजपा ने इस लिस्ट में भी भोपाल और इंदौर सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इंदौर से आठ बार से भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। वहीं, भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिवराज सिंह चौहान को टिकट मिलने की चर्चा है।
8. हरियाणा की 10 में से 8 सीटों पर नामों का ऐलान हुआ। हिसार और रोहतक सीट पर उम्मीदवार तय नहीं हुए। हिसार से पिछली बार इनेलो को दुष्यंत चौटाला और रोहतक से कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा जीते थे।
9. इस लिस्ट में झारखंड की तीन सीटों पर नामों का ऐलान, रांची और कोडरमा सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट कटे। रांची से संजय सेठ और कोडरमा से अनपूर्णा देवी यादव उम्मीदवार होंगी।
सीट | उम्मीदवार | 2014 में कौन जीता |
अंबाला (हरियाणा) | रतनलाल कटारिया | भाजपा |
कुरुक्षेत्र (हरियाणा ) | नायब सिंह सैनी | भाजपा |
सिरसा (हरियाणा ) | सुनीता दुग्गल | इनेलो |
करनाल (हरियाणा ) |
संजय भाटिया
| भाजपा |
सोनीपत (हरियाणा ) | रमेशचंद्र कौशिक | भाजपा |
भिवानी-महेंद्रगढ़ (हरियाणा ) | धर्मवीर सिंह | भाजपा |
गुड़गांव (हरियाणा ) | रावइंद्रजीत सिंह | भाजपा |
फरीदाबाद (हरियाणा ) | कृष्णपाल गुर्जर | भाजपा |
ग्वालियर (मप्र) | विवेक शेजवलकर | भाजपा |
छिंदवाड़ा (मप्र) | नाथन शाह | कांग्रेस |
देवास (मप्र) | महेंद्र सोलंकी | भाजपा |
जगलसिंहपुर (ओडिशा) | विभुप्रसाद तराई | बीजद |
भरतपुर (राजस्थान) | रंजीता कोहली | भाजपा |
करौली-धौलपुर (राजस्थान) | मनोज राजौरिया | भाजपा |
बाड़मेर (राजस्थान) | कैलाश चौधरी | भाजपा |
राजसमंद (राजस्थान) | विद्या कुमारी | भाजपा |
झांसी (उप्र) | अनुराग शर्मा | भाजपा |
बांदा (उप्र) | आरके पटेल | भाजपा |
फूलपुर (उप्र) | केरसी देवी पटेल | भाजपा |
लालगंज (उप्र) | नीलम सोनकर | भाजपा |
पुरुलिया (बंगाल) | ज्योतिर्मय मेहतो | तेदेपा |
चतरा (झारखंड) | सुनील सिंह | भाजपा |
कोडरमा (झारखंड) | अन्नपूर्णा देवी यादव | भाजपा |
रांची (झारखंड) | संजय सेठ | भाजपा |
Post Comment