जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बोले पीएम मोदी, आतंकी को मुंहतोड़ जवाब दिया है, देंगे और देते रहेंगे
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बोले पीएम मोदी, आतंकी को मुंहतोड़ जवाब दिया है, देंगे और देते रहेंगे
· मोदी ने लेह एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग समेत 12000 करोड़ की परियोजनाओं की नींव रखी
· मोदी ने कहा- किसानों के लिए हमारी योजना से कांग्रेस के चुनावी गुब्बारे की हवा निकली
· प्रधानमंत्री के दौरे से पहले अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक नजरबंद
·
प्रधानमंत्री श्रीनगर में असम, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना के छात्रों के साथ की बातचीत
·
मोदी ने श्रीनगर में नए निर्वाचित सरपंचों के साथ भी की बातचीत
·
जम्मू में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, बोले-कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस ने किसानों को छला
हम खुशहाली वाला कश्मीर चाहते हैं
मोदी ने कहा कि अटल बिहारी जी ने जो मिशन उन्हें दिया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। जम्मू, लद्दाख या कश्मीर सभी जगहों के लोगों को साथ लेकर सबका विकास होगा। हम खुशहाली वाला कश्मीर चाहते हैं। इसके लिए सभी प्रकार के आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस सपने को पूरा करने में लोगों का सहयोग मांगते हुए मोदी ने अपना भाषण समाप्त किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि हीरो वही है जो सपने पूरा करने के लिए जीता है। कायर वह जो दूसरे को सपनों को मारता है। आज पूरे देश निहत्थे युवकों को कत्ल होते देख परेशान है। इस आतंक का पूरा मुकाबला किया जाएगा।
पीएम विकास पैकेज के तहत विस्थापित कश्मीरी पंडितों को बसाया जाएगा। जिन कश्मीरी पंडित भाइयों को यहां से अपने घर बार छोड़ना पड़ा, हम उनके पुनर्वास के लिए कश्मीर में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत प्रयास कर रहे हैं। उनके लिए आवास बना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हर घर तक बिजली पहुंचाने के साथ-साथ, पर्याप्त बिजली देने की कोशिश भी की जा रही है। लेह-लदाख-कारगिल हो, जम्मू हो या फिर श्रीनगर, तीनों जगहों पर आज बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन से जुड़े अनेक बड़े परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।
कश्मीरी भाषा से की शुरूआत
मोदी ने लद्दाख व जम्मू की तरह कश्मीर में भी भाषण की शुरूआत कश्मीरी भाषा से की। सभागार में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन स्वीकार किया। अगर देश तय कर ले कि हमें गरीबी से मुक्त होना है, तो दुनिया की कोई ताकत हमें गरीब नहीं रख सकती है। अगर देश तय कर ले कि हमें गरीबी से मुक्त होना है, तो दुनिया की कोई ताकत हमें गरीब नहीं रख सकती है।
शहीद नजीर अहमद वानी का किया जिक्र
इसके बाद शहीद नजीर अहमद वानी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्हीं जैसे युवाओं की बदौलत घाटी में शांति आ सकती है। उन्होंने अन्य युवाओं से भी वानी से सीख लेते हुए देश सेवा करने की अपील की।
युवाओं के आत्मविश्वास की तारीफ
प्रधानमंत्री ने युवाओं से बातचीत करने से पहले उनके आत्मविश्वास की तारीफ की। कहा कि युवाओं का उत्साह उनकी ऊर्जा बढ़ाती है। देश भर से जो लोग उनके साथ लाइव जुड़े थे उनको श्रीनगर का तापमान के बारे में बताया। पीएम ने कहा कि दिन के समय श्रीनगर का तापमान कम है। रात में यह और भी नीचे चला जाएगा। इसके बाद पंच सरपंच के चुनावों के बारे में वोट करने पर लोगों को कश्मीरी में बधाई दी।
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आज तीन जगह दौरा किया। जिसमें लद्दाख, जम्मू और श्रीनगर शामिल हैं। इस दौरान पीएम मोदी तीनों जगह अलग-अलग संस्कृति के रंग में दिखे। लद्दाख में वहां की वेशभूषा, जम्मू में जम्मू की और श्रीनगर में कश्मीरी पोशाक में दिखे। पीएम ने तीनों जगह स्थानीय भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत की।
तेलंगाना से एक बच्ची दीपिका ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि हमने पांच साल में शिक्षा के कई नए आयाम देखे। क्या आप उससे संतुष्ट हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ही चीज को दो तरीके से देखा जा सकता है। जहां तक प्रयास का सवाल है कि हम सही दिशा में निश्चित टाइम टेबल के साथ आगे बढ़ रह हैं। दुनिया में शिक्षा के जो मानदंड बने हैं, उस ग्लोबल स्टेंटडर्ड को एचीव करना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि हमारे देश के उन सब नौजवानों को यह अवसर मिलना चाहिए, शिक्षा के जिस क्षेत्र में वह जाना चाहते हैं। सरकार का काम है कि उसे विकसित करे। वर्तमान में वह सब काम किए जा रहे हैं। स्कील डेवलपमेंट बड़ा क्षेत्र है, जिस पर हम बल दे रहे हैं। कोशिश है कि हम ऐसे शिक्षा संस्थान का निर्माण करें जिससे देश के लोग बाहर जाने के बजाय दुनिया के देश के लोग यहां आएं। इस सपने को लेकर हम काम कर रहे हैं। मै संतोष अपनी पीठ थपथपाने के लिए नहीं करता हूं, बल्कि नए सपनों को जन्म देना। नए लक्ष्य तय करना। उन लक्ष्यों को पार करने के लिए एक बार फिर से चल पड़ना। यह मेरा लक्ष्य है।
प्रधानमंत्री श्रीनगर में असम, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना के छात्रों के साथ बातचीत की शुरू।
राज्यपाल मलिक ने कहा कि मेरे यहां आने से पहले प्रधानमंत्री का कहना था कि गैरबराबरी नहीं होनी चाहिए। किसी की हकतलफी नहीं होनी चाहिए। वह हम कोशिश कर रहें। यहां आने के बाद पता चला कि कई योजनाएं अधूरी पड़ी हैं। सड़क अधूरी, पुल अधूरा। पता किया पैसे नहीं हैं। इस पर हमने कारपोरेशन बनाया। 200 से ज्यादा योजनाएं 18 महीने में पूरी हो जाएंगी। हफ्ते में दो दिन शिकायतें सुननी पड़ती हैं।
कश्मीर में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री मोदी को कश्मीरी शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि कश्मीर प्रधानमंत्री मोदी से कितनी मोहब्बत करता हैं, लेकिन मैं यह जानता हूं कि प्रधानमंत्री जी कश्मीर को कितना मोहब्बत करते हैं।
कश्मीर में इन प्रोजेक्टों का किया शिलान्यास
धानमंत्री एम्स का शिलान्यास के अलावा जालंधर सांबा राजोरी, शोपिया अमरगढ़ ट्रांसमिशन लाइन, सौभाग्य योजना, ग्रामीण बीपीओ का उद्घाटन किया। इसके अलावा गांदरबल में स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन, कश्मीरी विस्थापितों कर्मचारिायों के लिए ट्रांजिट आवास की आधार शिला, दो माडल डिग्री कालेजों की आधार शिला भी रखी।
कश्मीर में इन प्रोजेक्टों का करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री एम्स का शिलान्यास के अलावा जालंधर सांबा राजोरी, शोपिया अमरगढ़ ट्रांसमिशन लाइन, सौभाग्य योजना, ग्रामीण बीपीओ का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा गांदरबल में स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन, कश्मीरी विस्थापितों कर्मचारिायों के लिए ट्रांजिट आवास की आधार शिला, दो माडल डिग्री कालेजों की आधार शिला भी रखेंगे।
जम्मू में रैली को संबोधित करने के बाद श्रीनगर पहुंचे पीएम मोदी। श्रीनगर में असम, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही पीएम मोदी श्रीनगर में नए निर्वाचित सरपंचों के साथ भी बातचीत करेंगे। सूत्रों की माने तो पीएम डल झील का भी दौरा करेंगे।
पीएम मोदी ने भारत माता की जय के साथ खत्म किया संबोधन
प्रधानमंत्री ने कहा कि शहीद नजीर, औरंगजेब, इम्तियाज जैसे अनेक बहादुर जवानों को आदर पूर्वक श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। सीमा पार की गोलीबारी का सामना कर रहे परिवारों की सुरक्षा के लिए भी हरसंभव कोशिश की जा रही है। दुश्मन को करारा जवाब देते हुए 14 हजार बंकर बनाए जा रहे हैं, ताकि आप सब सुरक्षित रहें। नए भारत के निर्माण के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह समर्पित है। प्रधानमंत्री ने विकास की सभी योजनाओं के लिए सभी को बधाई देने के साथ भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन खत्म किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि शहीद नजीर, औरंगजेब, इम्तियाज जैसे अनेक बहादुर जवानों को आदर पूर्वक श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। सीमा पार की गोलीबारी का सामना कर रहे परिवारों की सुरक्षा के लिए भी हरसंभव कोशिश की जा रही है। दुश्मन को करारा जवाब देते हुए 14 हजार बंकर बनाए जा रहे हैं, ताकि आप सब सुरक्षित रहें। नए भारत के निर्माण के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह समर्पित है। प्रधानमंत्री ने विकास की सभी योजनाओं के लिए सभी को बधाई देने के साथ भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन खत्म किया।
जय किसान के साथ जय जवान के लिए भी यह बजट महत्वपूर्ण
बजट में जय किसान के साथ जय जवान के लिए भी फैसला लिया गया है। जम्मू तो डोगरा परंपरा, शौर्य की भूमि है। यहां के हजारों फौजी परिवारों को बधाई देता हूं क्यों कि देश का डिफेंस बजट तीन लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। इसका देश के जवानों को लाभ मिलेगा। वन रैंक वन पेंशन पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चार दशकों से यह मुद्दा लटका हुआ था। भाजपा सरकार ने 35 हजार करोड़ रुपये आवंटित कर चुकी हे। सेना के जवानों की आंखों में धूल झोंकने में भी उन्हें (कांग्रेस) शर्म नहीं आई।
बजट में जय किसान के साथ जय जवान के लिए भी फैसला लिया गया है। जम्मू तो डोगरा परंपरा, शौर्य की भूमि है। यहां के हजारों फौजी परिवारों को बधाई देता हूं क्यों कि देश का डिफेंस बजट तीन लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। इसका देश के जवानों को लाभ मिलेगा। वन रैंक वन पेंशन पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चार दशकों से यह मुद्दा लटका हुआ था। भाजपा सरकार ने 35 हजार करोड़ रुपये आवंटित कर चुकी हे। सेना के जवानों की आंखों में धूल झोंकने में भी उन्हें (कांग्रेस) शर्म नहीं आई।
उसके बाद किसानों का मसीहा बताते रहे। अब आने वाले दस साल में पीएम किसान योजना के तहत साढ़े सात लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा होंगे। बीज से बाजार तक अनेक निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। एमएसपी पर किसानों की वर्षों पुरानी मांग को भी पूरा किया गया है। यह हमारी सरकार ही है। राज्य सरकारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि ये समर्थन मूल्य किसानों तक पहुंचे।


No comments