शिवराज ने कहा / हारने के बाद जहां जाता हूं हीरो जैसा होता है स्वागत, लोकसभा चुनाव धर्मयुद्ध
· कॉमन मैनस टाईगर के बाद खुद को बताया हीरो
· कहा- लोग कह रहे हैं मामा गलती तो हो गई
भोपाल। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित आईटी और सोशल मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हारने के बाद भी मेरा हीरो जैसा स्वागत हो रहा है। पहले से भी ज्यादा लोगों का प्यार मिल रहा है। लोगों को भाजपा और कांग्रेस में समझ आ गया है। अब लोग आंखों में आंसू लिए कहते है जल्दी लौट आओ मामा। इससे पहले शिवराज कॉमन मैन के बाद खुद को टाईगर बता चुके हैं।
शिवराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव धर्मयुद्ध है। राष्ट्रवाद और देश को तोड़ने वालों के बीच चुनाव है। यह कोई साधारण चुनाव नही है। यह चुनाव किसी व्यक्ति का चुनाव नही, भारत को बचाने का चुनाव है। ध्यान रखना महागठबंधन नही आना चाहिए, नही तो देश छिन्न-भिन्न हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लंगड़ी सरकार है। लंगड़ी तो हम भी बना सकते थे, लेकिन खरीद फरोख्त नही करना था, जब बनाएंगे पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।
लोग कह रहे भूल हो गई:
शिवराज ने कहा कि मैंने जनता से कहा हमसे क्या भूल हुई जो ये सजा हमको मिली तो जनता ने कहा मामा भूल हो गई थी। लोगो को अब भाजपा और कांग्रेस सरकार में फर्क समझ मे आ गया है।

No comments