Header Ads

ads header

Breaking News

कर्नाटक / रिजॉर्ट में आपस में भिड़े कांग्रेस के दो विधायक, सिर में चोट लगने के बाद एक भर्ती: रिपोर्ट

  • कांग्रेस की बैठक में शामिल नहीं हुए थे 4 विधायक, इसके बाद बाकी सभी सदस्यों को रिजॉर्ट में ठहराया गया था
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक जेएन गणेश ने आनंद सिंह पर बोतल से किया हमला
  • कांग्रेस ने मारपीट की खबरों से इनकार किया, कहा- सीने में दर्द के बाद विधायक को भर्ती कराया गया

बेंगलुरु. कर्नाटक में चल रहे सियासी नाटक के बीच रिजॉर्ट में ठहरे कांग्रेसी विधायकों में मारपीट का मामला सामने आया है। होस्पेट से विधायक आनंद सिंह को शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद सिंह पर जेएन गणेश ने बोतल से हमला किया। हालांकि, कांग्रेस ने इन खबरों को गलत बताया। उधर, भाजपा ने ट्वीट किया कि कांग्रेस के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा।

भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप

दरअसल, कांग्रेस और जेडीएस लगातार भाजपा पर उनके विधायक खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगा रही हैं। भाजपा द्वारा कांग्रेस-जेडीएस सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों की खबरों के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को विधायक दल की अहम बैठक बुलाई थी।

इस बैठक में कांग्रेस के चार विधायक शामिल नहीं हुए। इसके बाद कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को एक रिजॉर्ट में भेज दिया था। पिछले दिनों दो निर्दलीय विधायकों ने भी कांग्रेस-जेडीएस सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। 

अस्पताल में भर्ती आनंद सिंह को देखने के लिए कांग्रेस के कई नेता पहुंचे। कांग्रेस नेता डीके सुरेश ने बताया कि आनंद सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भाजपा ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ''कांग्रेस के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। इससे ज्यादा सबूत की क्या जरूरत? रिजॉर्ट में कांग्रेसी विधायकों के बीच मारपीट हुई। एक विधायक भर्ती है।'' 

  1. भाजपा ने सवाल किया- कब तक कांग्रेस अपनी आंतरिक लड़ाई को नकारेगी और नेताओं के बीच पैदा हुए अंतर के लिए भाजपा पर आरोप लगाएगी।
    1. भाजपा ने कभी सरकार गिराने की कोशिश नहीं की- येदियुरप्पा
    2. भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा था- भाजपा ने कभी भी गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश नहीं की। कांग्रेस नेता अपने विधायकों की नाराजगी दूर करने में नाकाम रहने पर हम पर आरोप लगा रहे हैं। हम किसी भी वजह से इस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश नहीं करेंगे। वे डरें नहीं। हमलोग विपक्ष के तौर पर काम करेंगे। कांग्रेस-जेडीएस के नेताओं को इस बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।