सिडनी वनडे / अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की 1000वीं जीत, भारत 34 रन से हारा; रोहित का शतक बेकार
![]() |
मैच जीतने के बाद खुशी मनाते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी। |
- ऑस्ट्रेलिया ने पहले 288 रन बनाए, भारतीय टीम 254 रन ही बना सकी
- रोहित शर्मा ने 22वां शतक लगाया, सौरव गांगुली की बराबरी की
- तीन वनडे की सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में 15 जनवरी को खेला जाएगा
रोहित ने 40वें ओवर में शतक पूरा किया। खेल डेस्क. भारत के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 34 रन से जीत दर्ज की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उसकी 1000वीं जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 1852 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले, जिसमें 593 मैच में उसे हार मिली। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 289 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन टीम इंडिया 50 ओवर में 9 विकेट पर 254 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 133 रन बनाए, लेकिन उनके शतक के बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने करियर का 22वां शतक लगाया। इस मामले में उन्होंने सौरव गांगुली के 22 शतकों की बराबरी कर ली है। भारतीयों में उनसे आगे विराट कोहली (38) और सचिन तेंडुलकर (49) हैं।टॉस के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 288 रन बनाए थे। उसके लिए पीटर हैंड्सकॉम्ब (73), उस्मान ख्वाजा (59 रन) और शॉन मार्श (54) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारत की ओर से कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट लिए।तीन देशों ने 1500+ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेदेश मैच जीत हार टाई ड्रॉ नतीजा नहीं ऑस्ट्रेलिया 1852 1000 593 13 210 36इंग्लैंड 1833 774 676 9 345 29 भारत 1597 711 615 11 217 43 पाकिस्तान 1464 702 572 11 159 19 वेस्टइंडीज 1434 608 606 14 175 31 भारत के शुरुआती 4 ओवर में 3 विकेट गिरे289 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआती चार ओवर में तीन विकेट खो दिए। शिखर धवन पहले और कप्तान विराट कोहली और अंबाती रायुडू चौथे ओवर में पवेलियन लौट गए। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की। वहीं, धोनी ने 22 मैच बाद अर्धशतक लगाया। उन्होंने पिछला अर्धशतक दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में लगाया था।अर्धशतकीय पारी के दौरान रन लेते धोनी। धोनी के 10 हजार रन पूरेधोनी ने इस मैच में अपना एक रन बनाते ही 10 हजार एकदिवसीय रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ऐसा किया है। भारत के लिए उनके 10,050 रन हो गए।ऐसे गिरे भारत के विकेट- पहला विकेट: शिखर धवन पहले ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। उन्हें जेसन बेहरेनडॉर्फ ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। धवन सिर्फ एक गेंद ही खेल सके। बेहरेनडॉर्फ का यह डेब्यू मैच था।
- दूसरा विकेट: धवन के बाद कोहली भी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सके। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर वे आउट हो गए। कोहली ने जे. रिचर्डसन की गेंद को ऑन साइड में मारा, लेकिन गेंद सीधे स्टोइनिस के हाथों में चली गई। वे 8 गेंद में 3 रन ही बना सके।
- तीसरा विकेट: चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर रिचर्डसन ने भारत को तीसरा झटका दिया। उन्होंने अंबाती रायुडू को शून्य के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। रायुडू सिर्फ दो गेंद ही खेल सके।
- चौथा विकेट: भारत को चौथा झटका 33वें ओवर में लगा। बेहरेनडॉर्फ ने धोनी को 51 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। धोनी ने 96 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। धोनी 93 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह उनका दूसरा धीमा अर्धशतक है। इससे पहले 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 108 में अर्धशतक पूरा किया था।
- पांचवां विकेट: धोनी के आउट होने के बाद क्रीज पर आए दिनेश कार्तिक ज्यादा देर नहीं टिक सके। उन्हें 40वें ओवर में रिचर्डसन ने आउट कर दिया। कार्तिक ने 21 गेंद में 12 रन बनाए।
- छठा विकेट: 45वें ओवर में भारत को पांचवां झटका लगा। रिचर्डसन की गेंद पर जडेजा ने प्वाइंट बाउंड्री पर शॉन मार्श को कैच थमा दिया। उन्होंने 13 गेंद में 8 रन बनाए।
- सातवां विकेट: 46वें ओवर में भारत को सबसे बड़ा झटका लगा। 133 रन बनाकर रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। स्टोइनिस की गेंद पर मैक्सवेल ने उनका कैच लिया। रोहित ने अपनी पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए।
- आठवां विकेट: 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव आउट हो गए। उन्हें पीटर सिडल ने ख्वाजा के हाथों कैच आउट कराया। कुलदीप ने 6 गेंद में 3 रन बनाए।
- नौवां विकेट: 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत का नौवां विकेट गिरा। मोहम्मद शमी स्टोइनिस की गेंद पर मैक्सवेल को कैच थमा बैठे।
फिंच को आउट करने के बाद खुशी मनाते भुवनेश्वर। भुवनेश्वर के 100वें वनडे शिकार बने फिंचभुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलिया कप्तान एरॉन फिंच को तीसरे ओवर में आउट कर दिया। इस विकेट के साथ उन्होंने वनडे में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले भारत के 19वें गेंदबाज हैं। वे इस लिस्ट में शामिल होने वाले 13वें तेज गेंदबाज हैं। हालांकि, इसके लिए उन्होंने 96 वनडे लिए। वे सबसे ज्यादा मैच खेलकर इस आंकड़े तक पहुंचने वाले 5वें भारतीय हैं।- 100 विकेट के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले भारतीय
गेंदबाज मैच सौरव गांगुली 308 सचिन तेंडुलकर 268 युवराज सिंह 266 रवि शास्त्री 100 भुवनेश्वर कुमार 96ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट:- पहला विकेट: ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर ने फिंच को बोल्ड कर दिया। तब मेजबान टीम का स्कोर सिर्फ आठ रन ही था। भुवनेश्वर की इनस्विंग गेंद को फिंच खेलने से चूक गए। वे 11 गेंद की पारी में सिर्फ छह रन ही बना सके।
- दूसरा विकेट: फिंच के आउट होने के बाद दूसरे ओपनर एलेक्स केरी ने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। दसवें ओवर में कुलदीप यादव ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने केरी को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। केरी ने 31 गेंद में 17 रन बनाए।
- तीसरा विकेट: केरी के आउट होने के बाद ख्वाजा ने शॉन मार्श के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने अपना 5वां और घरेलू मैदान पर पहला अर्धशतक लगाया। 59 के निजी स्कोर पर जडेजा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
- चौथा विकेट: ख्वाजा के आउट होने के बाद मार्श ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। 38वें ओवर में कुलदीप की गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजने के चक्कर में वे लॉन्ग ऑन में शमी को कैच थमा बैठे। मार्श ने 70 गेंद में 54 रन बनाए।
- पांचवां विकेट: पारी के स्लॉग ओवर में पीटर हैंड्सकॉम्ब का विकेट भारत को मिला। हैंड्सकॉम्ब ने 48वें ओवर में भुवेनश्वर की गेंद को कवर के ऊपर से मारा, लेकिन गेंद बाउंड्री लाइन के पास शिखर धवन के हाथ में चली गई। उन्होंने 61 गेंद में 73 रन बनाए।
- भारत: स्कोरकार्ड
बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s रोहित शर्मा कै. मैक्सवेल बो. स्टोइनिस 133 129 10 6 शिखर धवन एलबीडब्ल्यू बो. बेहरेनडॉर्फ 0 1 0 0 विराट कोहली कै. स्टोइनिस बो. रिचर्डसन 3 8 0 0 अंबाती रायुडू एलबीडब्ल्यू बो. रिचर्डसन 0 2 0 0 महेंद्र सिंह धोनी एलबीडब्ल्यू बो. बेहरेनडॉर्फ 51 96 3 1 दिनेश कार्तिक बो. रिचर्डसन 12 21 0 0 रविंद्र जडेजा कै. मार्श बो. रिचर्डसन 8 13 0 0 भुवनेश्वर कुमार नॉट आउट 29 23 4 0 कुलदीप यादव कै. ख्वाजा बो.सिडल 3 6 0 0 मोहम्मद शमी कै. मैक्सवेल बो. सिडल 1 2 0 0 रन: 254/9, ओवर: 50, एक्स्ट्रा: 14.विकेट पतन: 1/1, 4/2, 4/3, 141/4, 176/5, 213/6, 221/7, 247/8, 254/9.गेंदबाजी: जेसन बेहरेनडॉर्फ: 10-2-39-2, जे. रिचर्डसन: 10-2-26-4, पीटर सिडल: 8-0-48-1, नाथन लियोन: 10-1-50-0, मार्क्स स्टोइनिस: 10-0-66-2, ग्लेन मैक्सवेल: 2-0-18-0.ऑस्ट्रेलिया: स्कोरकार्डबल्लेबाज रन गेंद 4s 6s एलेक्स केरी कै. रोहित बो. कुलदीप 24 31 5 0 एरॉन फिंच बो. भुवनेश्वर 6 11 0 0 उस्मान ख्वाजा एलबीडब्ल्यू जडेजा 59 81 6 0 शॉन मार्श कै. शमी बो. कुलदीप 54 70 4 0 पीटर हैंड्सकॉम्ब कै. धवन बो. भुवनेश्वर 73 61 6 2 मार्क्स स्टोइनिस नॉट आउट 47 43 2 2 ग्लेन मैक्सवेल नॉट आउट 11 5 1 0 रन: 288/5, ओवर: 50, एक्स्ट्रा: 14.विकेट पतन: 8/1, 41/2, 133/2, 186/4, 254/5.गेंदबाजी: भुवनेश्वर कुमार: 10-0-66-2, खलील अहमद: 8-0-55-0, मोहम्मद शमी: 10-0-46-0, कुलदीप यादव: 10-0-54-2, रविंद्र जडेजा: 10-0-48-1, अंबाती रायुडू: 2-0-13-0.
Post Comment