Header Ads

ads header

Breaking News

बहनों ने बॉर्डर पर तैनात जवान भाइयों को भेजी राखी


दिनेश मालवी, उज्जैन। 
भारतीय जैन संगठन द्वारा द्वारा सैनिक भाइयों के लिए निर्मित सैकड़ों राखियां ममता सांगते को भेंट की गई। इस अवसर पर भारतीय जैन संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साशा जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओम जैन, प्रफुल्ल गादिया, उषा मूथा, नगर अध्यक्ष मनीषा सुराणा, कल्पना सुराणा, मनोज सुराणा, कपिल, आभा सकलेचा, अभिषेक जैन, विनय दाता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उज्जैन में हुए इस आयोजन के  अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जैन संगठन का यह प्रयास हमारे राष्ट्र की सुरक्षा में लगे सैनिकों को एक अद्भुत एहसास दिलाएगा। समाज के सभी वर्गों से त्योहारों के अवसर पर किसी भी माध्यम से राष्ट्र की सुरक्षा में लगे सैनिकों से जुड़े रहना हम सब का दायित्व है।

No comments