Header Ads

ads header

Breaking News

चुनाव आयोग का आदेश- 99 प्रतिशत वाहनों में लगे हैं अनधिकृत हूटर, तत्काल हटाएं

भोपाल.चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से कहा है कि भले ही अभी चुनाव नहीं है, लेकिन प्रदेश में 99 प्रतिशत वाहनों पर जो हूटर लगे हैं वे अनधिकृत हैं। इन्हें वाहनों से तत्काल हटाए जाने की कार्रवाई तत्काल करें।
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को निर्वाचन सदन में हुई। इसमें केंद्रीय निर्वाचन आयोग में उप मुख्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रभूषण और सीईओ मध्यप्रदेश वीएल कांताराव प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में भोपाल, ग्वालियर, चंबल संभाग के कमिश्नर, आईजी और कलेक्टर को भी मौजूद थे। आयोग के वाहनों से अनधिकृत हूटर हटाए जाने संबंधी निर्देश पर गृह विभाग ने सभी एसपी को इस बारे में कार्रवाई करने के संबंध में कहा है।

No comments