Header Ads

ads header

Breaking News

दुनिया में बदलाव लाने लगी आर्टिफीशियल इंटेलिजेन्स

Dr. Deepak Motwani

डॉ. दीपक मोटवानी, एंटरप्रेन्योर विशेषज्ञ
आधुनिक क्रांति के इस दौर में सबकुछ बहुत तेजी से बदल रहा है। हर काम आसान, जल्द और मशीनों से होने लगा है। आर्टिफीशियल इंटेलिजेन्स (ए.आई.) ने इस क्रांति को एक अलग उम्मीद दे दी है। इसका दायरा जिस तेजी से बढ़ रहा है, यह देश ही नहीं दुनिया को बदलकर रख देगा। देखा जाए तो शिक्षा की वजह से ही यह अविष्कार संभव हुए और कई शिक्षितविदों ने वो कर दिखाया जिसकी कभी परिकल्पना भी आसान नहीं थी। आज यही तकनीक और अविष्कार उस शिक्षा को भी बदलते जा रहे है। किताबों और पुस्तकालयों की जगह अब कुछ वेबसाइट और एप्प लेते जा रहे हैं। शिक्षक जो कभी हमारे सामने हमें पढ़ाते और समझाते थे, आज वो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दुनिया के किसी भी कोने से अपने छात्रों से जुड़े रहते हैं। जिन अविष्कारों के लिए कभी प्रयोगशालाएं होती थी, उनकी जगह अब स्लैक ग्रुप और वर्चुअल ग्रुप ने लेना शुरू कर दिया है। औद्योगिक क्रांति के उस दौर के बाद यह आधुनिक क्रांति ही है, जिसमें पूरी दुनिया इतनी छोटी हो गई है कि अब दूरी की कोई समस्या ही नहीं है। ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है खान अकादमी के सलमान खान ने। जिन्होंने एक वेबसाइट के जरिये ना सिर्फ 20 भाषाओं में कई देशों के छात्रों का ज्ञान वर्धन किया है। आज खान एकेडमी की वेबसाइट पर 20000 से ज्यादा सेशन्स उपलब्ध है तथा इसके साथ ही 180 से ज्यादा लोगों को रोजगार भी मिला है। ऐसे कई उदाहरण है जिससे हमें ये समझना चाहिए कि आधुनिक तकनीक ने ना सिर्फ बाज़ार का दायरा बढ़ाया है, अपितु इसने वो व्यापार के वो द्वार भी खोल दिये है जो कभी सोचना भी असंभव लगता था। चाहे वो शिक्षा जगत हो या कोई अन्य क्षेत्र हो, आधुनिक युग में आने वाला समय बहुत से कीर्तिमान स्थापित करने का माजदा रखता है।

No comments